logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ले बन गई सड़क', टूटी रोड पर सवाल पूछा तो मारकर दांत तोड़ दिए

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीब घटना सामने आई है। एक ग्राहक ने दुकानदार से खराब सड़कों को लेकर मजाक किया, जिससे दुकानदार ने उसके तीन दांत तोड़ दिए।

kanpur shopkeeper and son beats customer breaks 3 teeth

पीड़ित ग्राहक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स को टूटी सड़क पर मजाक करना इतना भारी पड़ा कि उसे अपने तीन दांत गंवाने पड़े। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के शारदा नगर का है, जहां खराब सड़क को लेकर किया गया एक छोटा सा सवाल हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित शख्स हाथ में अपने टूटे हुए दांत लेकर जब थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

 

शारदा नगर निवासी अमित सिंह रविवार शाम पास के ही भदौरिया जनरल स्टोर पर सामान लेने गए थे। दुकान के सामने की सड़क लंबे समय से बदहाल थी। अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से मजाक में पूछ लिया कि क्या सड़क बनने जा रही है? बस इतनी सी बात पर दुकानदार का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: TCS ऑफिस में अंडरकवर रहकर किया काम, पुलिस ने रेप केस में कैसे किया पर्दाफाश?

दुकानदार ने लाठियों से पीटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोप है कि दुकानदार संजय और उसके बेटे सौरभ ने अमित को जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। वहां दोनों ने मिलकर लाठियों से अमित की बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में अमित के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसके तीन दांत मौके पर ही टूट गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू पिटाई के बाद का बर्ताव रहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए उसके टूटे हुए दांत उसी के हाथ में थमा दिए। आरोपियों ने ताना मारते हुए कहा, 'ले भाई, सड़क बन गई, अब जा और FIR दर्ज करा देना।'

 

लहूलुहान हालत में अमित ने तुरंत 112 डायल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। अमित अपने टूटे हुए दांत लेकर रावतपुर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। हाथ में टूटे दांत लिए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का अंत कानूनी कार्रवाई के बजाय समझौते पर हुआ। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


और पढ़ें