logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक के पूर्व DGP की रहस्यमय मौत, उनके घर पर खून से लथपथ मिली लाश

1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की रहस्यमय परिस्थितियों में उनके घर में लाश मिली। पुलिस को शक है कि परिवार के किसी करीबी सदस्य का हाथ हो सकता है।

karnataka ex dgp om prakash। Photo Credit: X/ @PoornimaNimo

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश । Photo Credit: X/ @PoornimaNimo

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। प्रकाश के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि इस मामले में परिवार के कोई करीबी सदस्य भी शामिल हो सकता है। 

 

प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी मौत की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व डीजीपी का शव उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ मिला। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रकाश की पत्नी और बेटी से उनकी मौत के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। 

 

पत्नी ने किया था मैसेज
पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने उनकी मौत की पुष्टि की। शाम को करीब साढ़े 5 बजे उनकी लाश खून से लथपथ मिली। कुल मीडिया संस्थानों में चल रही खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी पर ही इस मर्डर का शक जताया जा रहा है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने दि टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनकी पत्नी ने एक वॉट्सऐप मैसेज शेयर किया था जिसमें कहा गया था कि उनके पति घर में किसी हथियार के साथ घूम रहे हैं और उन्हें मारन चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी पत्नी को शायद कोई मानसिक बीमारी थी। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

2015 में बने थे डीजीपी

खबरों के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी ने पहले कुछ करीबी सहयोगियों से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के रहने वाले थे और उन्होंने जियॉलजी में एमएससी की थी। उन्हें 1 मार्च 2015 को कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था।


और पढ़ें