logo

ट्रेंडिंग:

मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, अस्पताल में छोड़कर गायब हुआ ब्वॉयफ्रेंड

खुशबू अहिरवार के परिवार का कहना है कि उनकी हत्या की गई है क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे।

news image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 27 साल की मॉडल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका बॉयफ्रेंड उसे इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

 

मृतका की पहचान खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ‘डायमंड गर्ल’ नाम से था, जहां करीब 12 हजार लोग उन्हें फॉलो करते थे। खुशबू ने कॉलेज की पहली साल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थीं। वह मॉडलिंग करती थीं और पार्ट-टाइम नौकरियां भी करती थीं।

 

पुलिस के अनुसार, खुशबू एक कासिम नाम के शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। हेड कांस्टेबल प्रतीक कुमार ने बताया कि जब खुशबू की तबीयत बिगड़ी तो कासिम उन्हें अस्पताल लेकर आया और फिर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांधी मेडिकल कॉलेज में परिवार और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने कहा, 'मेरी बेटी को बेरहमी से पीटा गया है। उसके चेहरे, कंधों और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं। चेहरा सूजा हुआ था। हम न्याय चाहते हैं और दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।’

 

मां ने बताया कि खुशबू ने अपनी बहन से फोन पर कासिम का जिक्र किया था, लेकिन पहले कभी ज्यादा कुछ नहीं बताया। पिछले तीन दिनों से परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब कासिम को फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया।

 

(खबर अपडेट की जा रही है)

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap