logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भूकंप के तेज झटके से कांपी कोलकाता की धरती, जान बचाने दौड़े लोग

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों में क्षणिक दहशत फैल गई।

earthquake in Kolkata

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार की सुबह 6:10 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग गहरी नींद से जाग कर दहशत में घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था और 91 किलोमीटर गहराई थी।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि अभी तक भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 8 जनवरी को भी कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दरअसल, तिब्बत के सुदूर क्षेत्र और नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप आया था जिससे बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से हटा GRAP-2 बैन, प्रदूषण में कितनी हुई गिरावट?

भूकंप एक्स पर हुआ ट्रेंड

भूकंप आने के बाद कई लोगों ने अपने एक्सपिरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया। सुबह-सुबह अचानक महसूस किए गए झटकों के बारे में लोगों ने पोस्ट किया। भूकंप से संबंधित हैशटैग में कुछ समय के लिए ट्रेंड हुआ। एक एक्स यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया, ' भूकंप अलर्ट! कोलकाता में सुबह लगभग 6:10 बजे भूकंप की चेतावनी मिली। भूकंप का केंद्र उड़ीसा से 175 किमी दूर हो सकता है। क्या किसी और ने भी झटके महसूस किए? सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!'

 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक युद्ध! ढिलाई नहीं सहेगी सरकार

कोलकाता में भूकंप का कितना जोखिम?

आपको बता दें कि कोलकाता भूकंपीय क्षेत्र III में आता है, जिसका मतलब है कि यहां भूकंप का जोखिम अधिक नहीं है। हालांकि, यहां समय-समय पर शहर में भूकंप आते रहते हैं। ये आमतौर पर कोलकाता के नीचे की दरारों के बजाय बंगाल की खाड़ी, नेपाल या उत्तर-पूर्व भारत जैसे आस-पास के क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधि से आते हैं। 

Related Topic:#Mamata Banerjee

और पढ़ें