logo

ट्रेंडिंग:

3 साल की बच्ची को करैत ने काटा, 40 एंटी वेनम लगाकर डॉक्टर ने बचाई जान

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बच्ची को करैत सांप ने काट लिया। उसकी तबीयत लगातार खराब होती गई। 11 दिनों तक वह बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। बाहर कैसे आया, यह कहानी दिलचस्प है।

AI Image

प्रतीकात्मकत तस्वीर। (Photo Credit: Social Media)

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सर्पदंश की शिकार एक 3 साल की बच्ची को बचाने के लिए डॉक्टरों को एक के बाद एक 40 एंटी वेनम डोज देने पड़े। एक ही रात में एक करैत सांप ने उसे तीन बार काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होगई। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेके पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। करैत, देश के सबसे जहरीले सांपों में शुमार है। करैत का जहर, कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है।
 

बच्ची का नाम कंचन कोल है। वह सोहागपुर थाने के पिपरिया गांव की रहने वाली है। बच्ची रात में अपनी दादी के बगल में फर्श पर सोई थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसकी बाईं कोहनी पर डंस लिया। बच्ची का शरीर नीला पड़ने लगा, पसीन आने लगा। थोड़ी देर में ही बच्ची सुन्न पड़ गई थी। 

बच्ची को बदहवासी की हालत में घरवाले लेकर अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। अगले 24 घंटों में, डॉक्टरों ने तेजी से फैल रहे न्यूरोटॉक्सिक जहर से निपटने के लिए उसे एंटी-वेनम की 40 खुराकें दीं। सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं के अभाव के बावजूद, मेडिकल टीम मौके पर तैनात रही। कंचन 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही और अगले 9 दिनों तक उसे निगरानी में रखा गया। 

यह भी पढ़ें: जहरीले सांप ने आदमी को डसा, आदमी नहीं, सांप ही मर गया

40 डोज देकर बच्ची की डॉक्टरों ने बचाई जान

लगातार 40 एंटी वेनम डोज मिलने के बाद उसकी हालत खराब होती गई। 15वें दिन जाकर बच्ची थोड़ी ठीक हुई और खाना खाने में सक्षम हो पाई। धीरे-धीरे बच्ची की आवाज भी वापस लौटी। सर्पदंश के बाद बच्ची अचेत हो गई थी और उसकी हलक से आवाज भी नहीं निकल पा रही थी। गुरुवार को उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

कितना खतरनाक होता है करैत? 

करैत दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में एक है। यह बेहद गुस्सैल सांप है, ये शिकार में माहिर होते हैं और इनके काटने के बाद गहरे निशान पड़ते हैं। आमतौर पर इनका रंग काला, हल्का सफेद या भूरा होता है। यह सांप, अपने ही परिवार को निगल जाता है। करैत सांप काले रंग का होता है, वहीं शरीर पर गोल सर्किल होते हैं।  कुछ करैत काले रंग के होते हैं, जिनका सिर हल्का लाल भी होता है। 

क्यों डॉक्टर भी रह गए हैरान?

डॉक्टरों की नजर में यह मामला हैरान करने वाला रहा। अगर किसी को करैत ने 3 बार काट लिया है तो उसका बच पाना, लगभग असंभव जैसा होता है। यह बेहद जहरीला सांप है, जिसके जहर में हाथी तक को मारने की क्षमता होती है। बच्ची के माता-पिता, कृष्णा और गायत्री कोल ने डॉक्टरों को शुक्रिया कहा है।

यह भी पढ़ें: सांप से बनता है Pho, फिर वीगन डाइट वाले विराट और अनुष्का ने कैसे खाया?

एंटी वेनम भी हो सकता है खतरनाक

कई स्टडी में ऐसा दावा किया गया है कि एंटी वेनम का भी शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुछ लोगों को एंटी वेनम से एलर्जी हो जाती है, खुजली दाने और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कुछ लोगों को एनाफिलेक्सिस तक हो जाता है। एंटी वेनम के बाद बुखार, जोड़ों में दर्द, या त्वचा पर चकत्ते आम बात है। इतने एंटी वेनम के बाद भी बच्ची दुरुस्त है, यह भी चौंकाने वाला है।

कैसे काम करता है?

एंटी-वेनम जहर के प्रोटीन और एंजाइमों को कम करता है, उनके हानिकारक प्रभावों को बेअसर करता है। अगर सही समय पर एंटी वेनम दिया जाए तो लोगों की जान बचाई जा सकती है।

हर साल सांप से भारत में कितनी मौतें होती हैं?

केंद्रीय स्वास्थ्य जांच ब्यूरो (CBHI) की साल 2016-2020 में आई एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर साल 3 लाख लोगो को सांप काटता है, कम से कम 2000 मौतें होती हैं। 


भारत में किन सांपों से ज्यादा है खतरा?

देश में कॉमन करैत, इंडियन कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ स्केल्ड वाइपर ज्यादा पाए जाते हैं। ये सांप बेहद खतरनाक होते हैं।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap