logo

मूड

ट्रेंडिंग:

400 करोड़ लागत से बना, 3 महीने में दूसरी बार धंसा NH-45 पर बना क्रॉसिंग ब्रिज

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाइवे का यह प्रोजेक्ट, 400 करोड़ रुपये की लागत से बना था। इसका एक बड़ा हिस्सा, फ्लाइओवर के पास धंस गया है।

MP News

NH-45 पर क्षतिग्रस्त ब्रिज। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेशनल हाइवे-45 पर बने एक ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा, गिर गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाइवे की मुख्य सड़क बंद है। स्थानीय प्रशासन और हाइवे अथॉरिटी, मलबा हटाने में जुटा है। यह दुर्घटना, शहपुरा इलाके में हुई है।  

रेलवे लाइन के ऊपर बना यह ओवर ब्रिज, करीब 5 साल पहले, करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बना था। यह एक फोर लेन ओवर ब्रिज है। हादसे के वक्त, न सड़क पर, न ही नीचे कोई गाड़ी थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

3 महीने पहले भी हुआ था हादसा

जबलपुर–भोपाल नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ब्रिज का एक हिस्सा नीचे धंस गया। इसी ब्रिज की दूसरी लेन का हिस्सा 3 महीने पहले क्षतिग्रस्त हुआ था। ब्रिज 3 साल पहले 400 करोड़ रुपए से बना था।

प्रशासन ने क्या कहा है?

शाहपुरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया, 'यहां से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। अलग-अलग जगहों से भारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जा रहा है। अभी यातायात में कोई बाधा नहीं है।'

3 महीने पहले भी ब्रिज हुआ था क्षतिग्रस्त 

यह ब्रिज, 3 महीने में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है। दिसंबर 2025 में ही ब्रिज का एक हिस्सा गिरा था, जिसके बाद से यहां सिंगल लेन से आवाजाही की इजाजत दी गई थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुल बनाने में भ्रष्ट्राचार हुआ है। प्रशासन इस केस की जांच कर रहा है। 

 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें