logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ की, सड़क पर पीटा, देखते रहे लोग, वीडियो वायरल

छत्रपति संभाजी नगर में लड़की के साथ हुई दरिंदगी, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Viral News

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। महिला के साथ बीच सड़क 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक छेड़छाड़ होती रही, उसे आरोपी मारता रहा लेकिन कोई बचाने नहीं पहुंचा। आरोपी ने पहले महिला पर फब्तियां कसीं, उसे लताड़ा और जमकर पीटा। महिला इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। 

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी शख्स और पीड़िता दोनों की पहचान और तलाश कर रही है। सीसीटीवी के मुताबिक सुबह करीब 3:27 बजे महिला और एक पुरुष सड़क पर आमने-सामने आते हैं। यह घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

 

महिला के सामने आते ही पुरुष अपना दाहिना हाथ उठाता है, मानो उसे मारने की कोशिश कर रहा हो। फोन पर बात कर रहा व्यक्ति कॉल काटकर महिला को गलत तरीके से छूने लगता है। फुटेज में दिखता है कि आरोपी महिला को बाहों में जकड़कर एक ओर ले जाता है और सीढ़ियों पर बैठा देता है। दूसरे एंगल के सीसीटीवी में वह महिला को बाएं हाथ और दाहिने पैर से उठाकर कुछ दूरी तक ले जाता दिखता है। महिला खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी उसे फिर खींचकर वापस ले आता है।

 

रोती रही महिला, बीच सड़क हुई गुंडई

वीडियो में महिला रोती हुई नजर आती है, जबकि आरोपी उसे पीटता और परेशान करता है। महिला उस इमारत की ओर इशारा करती दिखती है, जिसके बाहर यह घटना हो रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अंधेरे और सुनसान सड़क का फायदा उठाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की खोज जारी है। इलाके के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

मुंबई के एक और मामले पर मचा बवाल

मुंबई में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें बेटी का शारीरिक शोषण बाप ने ही किया है। मामला एक 20 वर्षीय दिव्यांग महिला से जुड़ी है, जो न सुन सकती है और न बोल सकती है। उसके ही पिता ने दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया है। डीएनए जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएनए रिपोर्ट से खुलासा

सितंबर 2025 में पेट दर्द की शिकायत के बाद महिला को उसकी दादी अस्पताल लेकर गई थीं, जहां मेडिकल जांच में वह पांच महीने की गर्भवती पाई गई थी। शुरुआत में महिला और उसके पिता दोनों ने बयान देने से इनकार कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पिता समेत 17 संदिग्धों के डीएनए और खून के नमूने लिए है।  27 जनवरी को आई रिपोर्ट में पिता का डीएनए पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है ।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap