logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ड्राइवरों को मराठी आती है या नहीं? महाराष्ट्र में 1 मई से शुरू होगी जांच

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया है कि इस अभियान के तहत मराठी नहीं जानने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द नहीं किए जाएंगे।

marathi for maharashtra taxi drivers

महाराष्ट्र में टैक्सी ड्राइवर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए ड्राइवरों को मराठी सीखनी ही होगी। महाराष्ट्र परिवहन विभाग एक मई से 15 अगस्त तक एक स्पेशल वेरिफिकेशन अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान से राज्य में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य बनाने के निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

 

महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत मराठी नहीं जानने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द नहीं किए जाएंगे, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: गुजरातः सभी 15 नगर नगमों में BJP को मिली भारी जीत, विपक्ष का प्रदर्शन रहा कमजोर

59 आरटीओ क्षेत्रीय में चलेगा अभियान

उन्होंने कहा, 'कार्रवाई केवल मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुसार ही की जाएगी।' यह अभियान महाराष्ट्र के सभी 59 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों यानी आरटीओ में एडिशनल परिवहन आयुक्त रविंद्र गायकवाड़ की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में चलाया जाएगा।

...तो मराठी जानना जरूरी

मंत्री ने कहा, 'अगर किसी को महाराष्ट्र में व्यवसाय करना है, तो मराठी जानना जरूरी है।' उन्होंने यह भी कहा कि ऑटो और टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय को पूरा समर्थन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'वह सिंहम है तो मैं पुष्पा हूं', TMC समर्थकों का IPS अजय पाल के खिलाफ प्रदर्शन 

 

हाल ही में मीरा-भायंदर में चलाए गए एक विशेष अभियान का हवाला देते हुए सरनाईक ने कहा कि 3,443 ऑटो-रिक्शाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें पता चला कि 565 चालकों को मराठी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि इन चालकों ने भाषा सीखने की इच्छा दिखाई है।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें