मथुरा में केशी घाट के निकट यमुना नदी में एक नाव दुर्घटना हो गई है। पुलिस के मुताबिक नाव में काफी लोग सवार थे। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना में अब तक लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
योगी ने जताया दुख
योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर दुख जताते हुए कहा, ''जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'
पंजाब के थे सभी टूरिस्ट
ज़िलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि नाव पर सवार सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे। DM ने कहा, '6 शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक 16 से 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं।'
बताया जा रहा है कि नाव में दो दर्जन से ज़्यादा पर्यटक सवार थे। बचाव अभियान जारी है, जिसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें, और लगभग 50 स्थानीय गोताखोर शामिल हैं।