logo

ट्रेंडिंग:

रातों-रात लखपति बन गई महिला, 2 साल की मेहनत के बाद मिल गया हीरा

मध्य प्रदेश की एक महिला की किस्मत रातों-रात चमक गई। उसे खदान से एक बेशकीमती हीरा मिला है जिसकी अब नीलामी होगी।

women found diamond

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

मध्य प्रदेश की एक गरीब महिला की किस्मत चमक गई। 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद महिला को एक कीमती हीरा मिला है। यह हीरा 2.69 कैरेट का है। गरीब महिला को यह हीरा एक प्राइवेट खदान में मिला है। इसके बाद महिला ने स्थानीय हीरा कार्यालय में उसे जमा करा दिया है। इस हीरे की नीलामी के बाद रकम महिला को मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि इस हीरे की कीमत 8 लाख रुपये तक हो सकती है। इस रकम से महिला और उसके परिवार की जिंदगी बदल सकती है। 

 

यह हीरा सावित्री सिसोदिया नाम की महिला को मिला है और वह पिछले 2 साल से खदान में हीरा खोज रही थीं। महिला ने बताया कि वह पिछले 2 साल से चोपड़ा में एक प्राइवेट खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं। कड़ी धूप, धूल और परिश्रम के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह लगन आखिरकार रंग लाई और आज उन्हें यह बेशकीमती तोहफा प्रकृति से मिला है। हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण करके उसे जमा कर लिया है जिसे अब नीलामी में रखा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: उपचुनाव: AAP ने 2 सीटें जीती, केरल में कांग्रेस तो बंगाल में जीती TMC

एक महीने पहले पट्टे पर ली थी जमीन

महिला को यह हीरा सकरिया गांव में मिला। उन्होंने लगभग एक महीने पहले ही यहां पट्टा लिया था। एक महीने में ही महिला की किस्मत चमक गई और उन्हें हीरा मिल गया। हीरा परीक्षक अनुपम सिंह ने कहा, ' महिला ने हीरे को सोमवार को जमा किया था। वह पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रही थीं। नीलामी से मिलने वाले पैसे में से रॉयल्टी और टैक्स काटकर बाकी पैसे महिला को दे दिए जाएंगे।'

क्या बोली महिला?

हीरा जिस जगह पर मिला है, वह सकरिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत चोपड़ा माइन क्षेत्र में स्थित है। महिला का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन अब इस हीरे से मिलने वाले पैसे से उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाएगी। हीरा मिलने से महिला बहुत खुश है। मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया,  'मैं पिछले 2 सालों से कड़ी मेहनत कर रही थी। आखिरकार भगवान ने मेरी सुन ली। मैं बहुत खुश हूं।'

लाखों में बिकेगा हीरा

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरे की खदानों के लिए जाना जाता है। पन्ना में आम लोग भी सरकार की अनुमति लेकर छोटी खदानें लीज पर लेकर हीरा खोजने का काम करते हैं। हालांकि, हीरा मिलने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन अगर मिल जाए तो सावित्री के जैसे किस्मत चमक सकती है। सावित्री को मिला हीरा लाखों में बिक सकता है। एक अनुमान के अनुसार, इस हीरे की कीमत 8 लाख के करीब हो सकती है। इन पैसों में से टैक्स काटकर बाकी पैसा सावित्री को दे दिया जाएगा। 

 

पन्ना जिला हीरे के लिए मशहूर है। यहां कई सरकारी और प्राइवेट खदानें हैं, जिनमें से हर साल कई लोग बेशकीमती हीरे खोजते हैं। खदानों में काम कर कई लोग यहां हीरा तलाशते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं राज्यसभा नहीं जा रहा', उपचुनाव में मिली जीत पर केजरीवाल क्या बोले

कैसे होगी नीलामी?

सावित्री का 2.69 कैरेट का हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में नीलामी के लिए जाएगा, जो मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर होगी। इस नीलामी में देशभर के बड़े शहरों जैसे-  मुंबई, सूरत और दिल्ली के व्यापारी भाग लेंगे।  हीरा चाहे 100 का हो या करोड़ों का उस पर सरकार साढ़े 12 प्रतिशत की दर से एक प्रतिशत टीडीएस समेत रॉयल्टी वसूलती है। नीलामी के लिए पहले से ही नियम बने हुए हैं। जब तक हीरा नीलाम नहीं हो जाता तब तक इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। 


सावित्री को मिले हीरे की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। 8 लाख रुपये की अनुमानित कीमत पर, 12.5% कटौती के बाद सावित्री को लगभग 7 लाख रुपये मिल सकते हैं। नीलामी और भुगतान की प्रक्रिया में 2-3 महीने लग सकते हैं। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap