logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खराब राइटिंग के चलते टीचर ने मोमबत्ती से जलाई 8 साल के बच्चे की हथेली

मंबई में एक ट्यूशन टीचर की क्रूर चेहरा सामने आया है। टीचर ने खराब राइटिंग लिखने पर एक 8 साल के बच्चे की हथेली मोमबत्ती से जला दी।

Mumbai tuition teacher

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मंबई में एक ट्यूशन टीचर का क्रूर चेहरा सामने आया है। ट्यूशन टीचर के पास एक 8 साल का बच्चा पढ़ने के लिए आता था, ट्यूशन में एक दिन बच्चे की हैंडराइटिंग खराब हो गई तो इससे टीचर इतनी नाराज हुआ कि उसने मोमबत्ती से बच्चे की हथेली जला दी। इस कृत्य के लिए ट्यूशन टीचर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया गया है।

 

दरअसल, बच्चे के पिता ने अपने 8 साल के बेटे के हाथों पर जलने का निशान देखा, तो उन्होंने इसकी शिकायत टीचर से की। टीचर से शिकायत करने के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हुआ। बच्चे के पिता दुकानदार हैं, जिनकी शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने टीचर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: 4 जिलों के 5 अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, 1 साल के मासूम की मौत

बहन ट्यूशन छोड़ने जाती थी

कुरार पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ मलाड ईस्ट में रहता है। उसके पिता एक विक्रेता हैं। बच्चा शाम 7 बजे से 9 बजे तक ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। उसकी बड़ी बहन उसे ट्यूशन छोड़ने और लेने के लिए जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 45 मिनट तक हाथ जोड़े, रो पड़े; RJD विधायक ने क्यों मांगी इच्छामृत्यु?

टीचर ने बच्चे के पिता को फोन किया

पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को ट्यूशन टीचर ने रात 9 बजे लड़के के पिता को फोन किया और बच्चे को वापस ले जाने के लिए कहा। पिता ने हमेशा की तरह अपनी बड़ी बेटी को बच्चे को लेने के लिए भेज दिया।

ट्यूशन टीचर ने हरकत स्वीकारी

जब बहन अपने छोटे भाई लेने टीचर के घर गई तो उसने भाई को रोते हुए पाया, साथ ही बहन ने उसकी दाहिनी हथेली पर जलने के निशान देखे। बहन अपने भाई को लेकर घर आई। घर आने के बाद उसके पिता ने लड़के के बाएं हाथ पर भी चोट के निशान देखे और ट्यूशन टीचर से बात की। जब पिता ने टीचर बेटे के हाथ जलने की शिकायत की तो ट्यूशन टीचर ने अपनी इस हरकत को निर्दयता से स्वीकार कर लिया।

 

Related Topic:#mumbai news

और पढ़ें