logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेड़ की छांव में सो रहे शख्स पर उलट दी मलबे की ट्रॉली, चली गई जान

उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम के कर्मचारियों ने पेड़ के नीचे सो रहे शख्स पर मलबे से भरी ट्रॉली खाली कर दी। इस घटना में उस शख्स की मौत हो गई है।

representational image

सांकेतिक तस्वीर, Photo credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बरेली में नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से एक शख्स की जान चली गई है। एक शख्स सड़क किनारे पेड़ की छांव में सो रहा था और उसी समय वहां नगर निगम की ट्रॉली आती है। इस ट्रॉली में मलबा भरा था और नगर निगम के कर्मचारियों ने उस शख्स को बिना देखे ही सारा मलबा उसके उपर डाल दिया। मलबे में दबने से उस शख्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन की शिकायत पर नगर निगम के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

जिस शख्स की जान गई है वह सब्जी बेचता था। उसकी पहचान 45 साल के सुनील प्रजापति के तौर पर हुई है। वह सड़क के किनारे पेड़ की छांव में सो रहे थे, तभी वहां पर नगर निगम के कर्मचारियों ने नाला साफ करने के बाद निकले मलबे की ट्रॉली खाली कर दी। इसके बाद पता चला कि वह शख्स मलबे के नीचे दब गया है। परिवार के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए। अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: शक होने पर पत्नी ने बनाया फर्जी इंस्टा अकाउंट और पहुंच गई जेल

 

परिवार ने बताई साजिश


मृतक सुनील प्रजापति नवादा शेखान के रहने वाले थे। उनके पिता गिरवर सिंह प्रजापति ने बताया, 'सुनील फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे वह सीतापुर रोड पर कब्रिस्तान के सामने एक पेड़ के नीचे सो रहे थे। उसी समय नगर निगम की टीम ट्रॉली में नाला सफाई का मलबा लेकर आई। उन्होंने उस मलबे को सुनील के ऊपर डाल दिया।'

 

उन्होंने बताया कि जब वे लोग वहां पहुंचे, तो सुनील मलबे में दबा हुआ था। वे उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने इसे एक साजिश के तहत की गई हत्या बताया। उन्होंने कहा, 'नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री ने साजिश के तहत उनके बेटे पर मलबा डलवाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।'

 

यह भी पढ़ें: साइबर खतरों के खिलाफ जागरूक होंगी महिलाएं, यशोदा AI बनेगा हथियार

 

पुलिस कर रही जांच


इस घटना के बाद मृतक के पिता ने बारादरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर नगर निगम के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और वह नगर निगम के दोषी कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें