logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीतीश का नया दांव, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग को 1100 रुपये मिलेगी पेंशन

बिहार में नीतीश सरकार ने बुजुर्गों, महिलाओं और विकलांगों की पेंशन बढ़ा दी है। अब इन्हें 400 रुपये की जगह 1100 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

Nitish Kumar । Photo Credit: PTi

नीतीश कुमार । Photo Credit: PTi

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य के बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। यह नई पेंशन जुलाई से शुरू होगी। इस फैसले से बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को फायदा होगा।

 

नीतीश कुमार ने कहा, 'मुझे खुशी है कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को 1100 रुपये हर महीने मिलेंगे। जुलाई से सभी को बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इससे लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर होगी।'

चुनाव से पहले ऐलान

उन्होंने यह भी कहा, 'बुजुर्ग हमारे समाज का अनमोल हिस्सा हैं। उनकी इज्जत और बेहतर जिंदगी हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार इस दिशा में और काम करती रहेगी।'

यह ऐलान बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आया है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और उनके सहयोगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस फैसले से अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के गठबंधन से है।

गांव मुखिया को ज्यादा अधिकार

इसके अलावा, बिहार सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) में भी बदलाव किया है। अब गांव के मुखिया को 5 लाख की जगह 10 लाख रुपये तक की योजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार होगा। इससे बिहार के लोगों को और सुविधाएं मिलेंगी और गांवों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।


और पढ़ें