logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 दिनों की धूम, फिर विदा हो गए गणपति, गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया'

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का समापन शनिवार को अनंत चतु्र्दशी के दिन हुआ। इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र से विसर्जन की तस्वीरें सामने आई। 

Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति की विदाई की जाती है। उनसे अगले साल जल्दी आने का आग्रह किया जाता है। इस साल 27 अगस्त को गणेश उत्सव की शुरूआत हुई थी। अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन भी हो गया। मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र में इसे धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने विसर्जन में गुलाल, बैंड बाजों से गणपति की विदाई की। 'अगले बरस तू जल्दी आना' वाले नारे से पूरा शहर गूंज उठा। इस अंतिम दिन गणेश की पूजा होती है। आइए देखते हैं विसर्जन की कुछ तस्वीरें। 


मुंबई वालों ने लालबागचा राजा को विसर्जित किया। सुबह हजारों भक्तों की भीड़ सड़कों पर अपने लालबागचा राजा के विदाई में उमड़ी। ढोल-नगाड़ों के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से भगवान को नम आंखों से विदाई दी। इनके विदाई में 24 घंटें से ज्यादा का समय लगा। 

 

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी अनंत चतुर्दशी 2025 पर गिरगांव चौपाटी पर भव्य लालबागचा राजा की शोभायात्रा में भक्तों के साथ शामिल हुए।

 

 

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया

 

 

मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के लिए श्रद्धालु गिरगांव चौपाटी पर जमा हुए।

 

मुंबई में गणेश उत्सव का सबसे बड़ा रूप देखने को मिलता है। कई जगहों पर विसर्जन के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। बड़े-बड़े पंडालों के साथ-साथ घरों में स्थापित छोटी मूर्ति का भी विसर्जन किया गया।

 

 

पूरे मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बीएमसी ने विसर्जन के लिए छोटे-छोटे तलाबों को बनाया था।  

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें