logo

ट्रेंडिंग:

पंजाबः गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, AAP नेता ने रची साजिश!

पंजाब में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता अनोख मित्तल, उसकी गर्लफ्रेंड और भाड़े के 4 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। AAP नेता पर पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

anokh mittal

अनोख मित्तल और उसकी पत्नी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पंजाब में पत्नी के हत्या के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के नेता की पत्नी की हत्या शनिवार को हो गई थी। मामले में पुलिस ने नेता, उसकी गर्लफ्रेंड और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल की शनिवार को एक गांव में लुटेरों ने हत्या कर दी थी। ये घटना उस समय हुई थी जब अनोख और उसकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें-- कार्यक्रम केरल में, पोस्टर हमास-हिज्बुल्लाह के... क्या है पूरा मामला

अनोख ने क्या बताया था?

अनोख ने शुरू में पुलिस को बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि पत्नी की हत्या की साजिश अनोख ने ही रची थी। अनोख आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता और कारोबारी है। 

 

यह भी पढ़ें-- क्या है डार्क कॉमेडी? जिसपर लट्टू हुए जा रहे हैं युवा

हत्या का मकसद क्या?

पुलिस ने बताया कि अनोख की पत्नी को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में पता चल गया था। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची।

6 लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अनोख मित्तल और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा, चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली, गुरदीप सिंह उर्फ मन्नी, सोनू सिंह और सागरदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap