logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गरीब की पीठ पर यादवों की लाठी...', अखिलेश पर क्यों भड़क गए ओम प्रकाश राजभर?

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर पिछड़ों को ठगने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब 'वोट हमारा और राज तुम्हारा' नहीं चलेगा और पिछड़ा समाज अपना अधिकार लेकर रहेगा।

Om Prakash Rajbhar, Photo Credit: Social Media

ओमप्रकाश राजभर, Photo Credt: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 'वोट हमारा, राज तुम्हारा' की नीति अपनाकर पिछड़ों को ठगा है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब पिछड़ा समाज जागरूक हो गया है और वह अखिलेश यादव की सत्ता के लिए दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि अपना राजनीतिक अधिकार लेकर रहेगा।

 

ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव से सीधा सवाल किया, 'अखिलेश यादव गैर-यादव ओबीसी समाज को उनका असली हक आखिर कब देंगे? वोट हमारा, राज तुम्हारा अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि पहले दंगे करवाकर और समाज को आपस में लड़वाकर ओबीसी राजनीति की गई ताकि पिछड़ों को राजनीतिक रूप से कमजोर रखा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी में 33 करोड़ की किताब खरीद का घोटाला? खरीद डाली पिता कि लिखी किताबें

अंग्रेजों के समय की बात कही 

ओम प्रकाश राजभर ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, 'इतिहास में अखिलेश यादव के समाज का किसी विदेशी ताकत से संघर्ष का कोई उल्लेख नहीं मिलता है।' उन्होंने गंभीर आरोप लगाया, 'पूर्व में मुगलों और अंग्रेजों की सेना में सिपाही बनकर हमें पीटा गया और दबाया गया। आज भी गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान मौजूद हैं।' राजभर ने कहा कि अब समाज को आपस में लड़ाकर कमजोर करने की कोशिश सफल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी का किसी और से चल रहा था अफेयर, दुखी पति ने झील में कूदकर दे दी जान

महाराजा सुहेलदेव की विरासत

अपनी विरासत पर बात करते हुए मंत्री ने कहा, 'हमारा इतिहास महाराजा सुहेलदेव राजभर और रानी अवंती बाई लोधी जैसे वीरों का इतिहास है। पहले दंगे करवाकर और समाज को आपस में लड़वाकर ओबीसी राजनीति की गई लेकिन अब हम लाठी नहीं खाएंगे। राजभर समाज अपना राजनीतिक अधिकार लेकर रहेगा।' उन्होंने 'जय महाराजा सुहेलदेव' और 'जय ओबीसी' के नारे के साथ अपनी बात खत्म की।


और पढ़ें