logo

ट्रेंडिंग:

यूट्यूबर अटैक: सेना के जवान ने दी ग्रेनेड अटैक की ट्रेनिंग, गिरफ्तार

यूट्यूबर रोजर संधू पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने एक सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जवान की पहचान सिपाही सुखचरण सिंह के रूप में की है

Grenade attack outside YouTuber Jalandhar house

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में एक सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। यह हमला 15-16 मार्च की रात को जालंधर के रायपुर रसूलपुर गांव स्थित रोजर संधू के घर पर किया गया था। गिरफ्तार जवान का नाम सुखचरण सिंह उर्फ निक्का है जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के रजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है। सुखचरण सिंह पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से हमला करने वाले आरोपी को ग्रेनेड का उपयोग करने की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी थी।

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने पहले डमी ग्रेनेड से ट्रेनिंग दिया और फिर असली ग्रेनेड के उपयोग का तरीका बताया। पुलिस ने सेना अधिकारियों को सबूतों की जानकारी दी, जिसके बाद जवान को हिरासत में लिया गया। उसे जालंधर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

 

यह भी पढ़ें: बैंकॉक ट्रिप का राज न खुल जाए, शख्स ने खुद फाड़ दिए पासपोर्ट के पन्ने

शहजाद भट्टी कौन?

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने इस मामले की जिम्मेदारी ली है। उसने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो शेयर किया और यूट्यूबर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस दौरान उसने हमले में मदद करने के लिए विदेशी गैंगस्टर हैप्पी पासिया के सहयोगी गैंगस्टर जीशान अख्तर को भी धन्यवाद दिया था। अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से एक आरोपी मनींदर उर्फ बॉबी को चंडीगढ़ एयरोपोर्ट से पकड़ा गया। उस पर हथियारों की स्पलाई करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से एक हैंड ग्रेनेड, 2 बोर पिस्तौल, कारतूस और तीन मोटकसाइकिलें बरामद की हैं। 

 

यह भी पढ़ें: शारीरिक संबंध के लिए करे हर जतन! मना करने पर युवक ने काटा गुप्तांग

पंजाब में ग्रेनेड हमलों में वृद्धि

नवंबर 2024 से पंजाब में ग्रेनेड हमलों में वृद्धि देखी है। इस साल अप्रैल तक कम से कम 16 घटनाएं दर्ज की गई। विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी की सरकार की खूब आलोचना की। पंजाब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हमलों के पीछे खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स (KZF) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का हाथ है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap