logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मौतें; पूरी बिल्डिंग ढही

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है। नाराज परिजनों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Saharanpur Firecracker Factory

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद ब्लॉक में निहाल खेड़ी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में 26 अप्रैल की सुबह 7 से 8 बजे के बीच भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने फैक्ट्री की पूरी इमारत को ध्वस्त कर दिया और कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा इतना भीषण था कि विस्फोट की आवाज और मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। इस विस्फोट के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लग गया है क्योंकि हादसे के बाद लोग मौके पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आसपास के इलाकों में चीख-पुकार और हंगामा मचा हुआ है। 

विस्फोट के समय फैक्ट्री में थे 9 मजदूर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी काम कर रहे थे। कई लोगों के मलबे में दबने और कुछ के चीथड़े उड़ने की खबरें सामने आई हैं, जिससे भारी जनहानि की आशंका है। एक्स पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि 4 से 5 मजदूरों की मौत हो सकती है लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पता चलेगा। विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बचाव दव मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य तेजी से चल रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने घटनास्थल की सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

 

 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें