logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जाम क्यों लगा', पूछने पर महिला वकील और रिश्तेदारों की टोल प्लाजा पर पिटाई

एक टोल प्लाजा पर जाम लगने का कारण पूछना महिला वकील और उनके रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। इससे खफा टोल कर्मियों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने अब दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sonbhadra News Today

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला वकील के रिश्तेदारों के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है। वकील की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सात अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला वकील के मुताबिक टोल प्लाजा पर जाम लगा था। जब उनके जीजा ने जाम का कारण पूछा तो टोल कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की।

 

पुलिस के मुताबिक महिला वकील आरतीय पांडेय ने राबर्ट्सगंज थाने में शिकायत दी थी। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद और सात अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर हंगामा का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें लाल साड़ी में एक महिला टोल प्लाजा के बूथ के दरवाजे पर लात मार रही है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अगले सत्र से लागू होगा प्राइवेट स्कूलों की फीस काबू करने वाला कानून

कहां के रहने वाले हैं आरोपी?

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के मुताबिक नामजद आरोपी रामजी तिवारी और सर्वेश यादव को पकड़ लिया गया है। रामजी तिवारी हमीरपुर के भौली कुरारा का रहने वाला है। वहीं सर्वेश यादव आंबेडकर नगर जिले के करमिशीपुर का निवासी है। मारपीट का पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा का है।

शिकायत में महिला वकील ने कौन से आरोप लगाए?

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि महिला अधिवक्ता आरती पांडेय ने राबर्ट्सगंज थाने में शिकायत दी। इसमें उन्होंने टोल कर्मियों पर रिश्तेदारों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। आरती ने बताया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से ओबरा जा रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे जब वह लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर पहुंची तो वहां जाम लगा था।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ CID जांच से नहीं होगा', अब कांग्रेस नेता ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल

 

जब उनके जीजा नवीन ने टोलकर्मियों से जाम की वजह पूछी तो उन्होंने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला यहीं नहीं रुका, टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट भी की। बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे को भी लाठी-डंडों से पीटा। नवीन और अवनीश को गंभीर चोट आई है। आरती पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि टोल कर्मियों ने उनके और गारिमा सिंह नाम की एक अन्य महिला को बाल पकड़कर खींचा और जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें