logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, कई झुलसे

अमरोहा की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मलबा दूर-दूर तक फैल गया। लोगों की क्षत-विक्षत लाशें बरामद हुई हैं।

Amroha

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट। (Photo Credit: Social Media)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिसमें वहां काम कर रहीं 5 महिलाओं की मौत हो गई है। धमाका इतना तेज था कि इमारत और टीनशेड क्षतिग्रस्त हुए और मलबे में बदल गए। फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। काम के दौरान ही किसी मजदूर ने पटाखा जलाया और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। 

हादसे वाली जगह के पास में ही विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसमें आग लगी तो भीषण धमाका हुआ। एक के बाद एक करीब 15 मिनट तक धमाका होता रहा। पूरी इमारत मलबे में बदल गई। यह मलबा आसपास के इलाकों में फैल गया है। धमाका भी दूर तक सुनाई दिया है। 

यह भी पढ़ें: भीड़ या प्रशासन की लापरवाही? पुणे में नदी पर बना पुल कैसे ढह गया?

कहां हुआ है हादसा?  

यह हादसा अतरासी गांव के जंगलों में हुआ है। तेज धमाके में फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड भी तबाह हो गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसी थी। जिस शख्स के नाम यह पटाखा फैक्ट्री दर्ज है, उसका नाम सैफउर्रहमान है। वह हापुड़ का रहने वाला है।



यह भी पढ़ें: 'कन्हैया राख हो गया,' विमान हादसे में मरा पोता, चीख रही है बेघर दादी

वहां मौजूद लोगों ने क्या कहा है? 


स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अचानक एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। जब बाहर आए तो हर तरफ धुएं का गुबार नजर आ रहा था। लोग धुएं की तरफ दौड़कर पहुंचे तो कुछ लोग वहां चीख रहे थे। फैक्ट्री ध्वस्त हो गई थी। 

वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दबे थे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से पहले ही उन्हें बाहर निकालने की कोसिश की। यह फैक्ट्री 2 साल पहले स्थापित हुई थी। यहां 20 से ज्यादा मजदूर काम करते थे। मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। 

मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया है। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव अभियान जारी है।  

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें