logo

ट्रेंडिंग:

UP Board परीक्षा के दौरान वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिया पेपर, मची खलबली

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से 10वीं कक्षा के गणित का पेपर लीक होने का मामला सामने आ रहा है। अब परीक्षा केंद्र इंचार्ज के फोन की जांच की जा रही है।

Representational Picture

सांकेतिक तस्वीर Photo Credit: FreePik

हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सरकार ने चौतरफा व्यवस्था बनाई है। उसके बाद भी पेपर लीक, एग्जाम सेंटर पर नकल जैसे मामले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आते ही जा रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले से निकलकर सामने आ रहा है, जहां कक्षा 10 के गणित के पेपर से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। यह पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ था। 

 

यह मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज का है। परीक्षा केंद्र की इंचार्ज अंजू यादव पर आरोप है कि उन्होंने गणित का प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन ही सुबह एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया था।

 

यह भी पढे़ें: दिल्ली के हेल्थ मॉडल का सच, CAG रिपोर्ट में उजागर हो गईं खामियां

आधिकारिक ग्रुप में भेजा पेपर

आधिकारियों ने बताया कि परीक्षा चल रही थी उसी बीच सुबह लगभग 9 बजकर 37 मिनट पर परिक्षा केन्द्र प्रभारी अंजू यादव ने गणित का पेपर एक आधिकारिक ग्रुप में डाल दिया। उस ग्रुप में कुल 125 लोग जुडे़ थे। जिसमें जिले के शीर्ष अधिकारी भी जुड़े थे, जैसे जिलाधिकारी (DM), जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक।

दर्ज हुआ मुकदमा

स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने बताया, 'उन्होंने ग्रुप में पेपर देखकर तुरंत इसका स्पष्टीकरण अंजू यादव से मांगा। इसके बाद हड़बड़ी में प्रश्नपत्र को ग्रुप से हटाया गया। मामले की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह को मिलने पर शनिवार रात जैथरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। परीक्षा केंद्र प्रभारी अंजु यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश पब्लिक एक्जामिनेशन (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए उनका फोन भी जब्त किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: गिरता वोट शेयर, भाई-भतीजावाद का डर, बार-बार फंसते क्यों हैं आकाश आनंद?

सरकार ने अपनाए ये तरीके

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकल विहीन बनाने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीबी फ्लाइंग स्क्वॉड पर विशेष जोर दिया है। वहीं इस घटना के बाद अब तो बोर्ड परीक्षाओं में नकल को लेकर और सवाल उठने लगे हैं। अब अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा, क्या 10वीं गणित का प्रश्नपत्र किसी और को भेजा गया था या नहीं?

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap