logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुलंदशहर: ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 8 की मौत, 45 घायल

यूपी के बुलंदशहर में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई।

up news

इसी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे श्रद्धालु। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए।

 

एसएसपी (रूरल) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाईपास के पास तड़के करीब सवा 2 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।

कहां से कहां जा रहे थे श्रद्धालु?

जानकारी के मुताबिक, इस ट्रैक्टर ट्रॉली में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी लोग कासगंज से राजस्थान के गोगामेडी स्थित गोगाजी जा रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें-- केरल में लड़की को अधेड़ ने किया मैसेज, लोगों ने तोड़ दी हड्डियां

पुलिस ने क्या बताया?

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ की बॉर्डर पर NH-34 पर तड़के 2 बजकर 15 मिनट पर एक दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया कि कासगंज से 60-61 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रॉली पलट गई।

 

 

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। 45 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि 3 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से ट्रैक्टर को हटा दिया गया है। वहीं, ट्रक को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें