देहरादून एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहरादून पुलिस ने आतंकी संगठन तहरीर-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े एजेंट विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह भारत के महत्वपूर्ण स्थानों की जासूसी करके पाकिस्तान को भेज रहा था। विक्रांत आतंकियों के साथ में मिलकर भारत में हमले की प्लानिंग कर रहा था।
एजेंट विक्रांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां भी मामले में सक्रिय हो गई हैं और आरोपी से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की EV पॉलिसी ड्राफ्ट, बाईक-ऑटो और कार में मिलेगी छूट; हटेंगे पुराने वाहन
पुलिस ने बताया कि वह देश में कई जगह ग्रेनेड हमले की प्लानिंग कर रहा था। विक्रांत ने देहरादून में कई दीवारों पर TTH यानि 'तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान' भी लिखा था।
विक्रांत को शहजाद भट्टी ने दिए थे टास्क
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे टीटीएच आतंकी शहजाद भट्टी ने टेस्टिंग के लिए विक्रांत कश्यप को पहला टास्क देहरादून के महत्वपूर्ण भवनों और संस्थानों का दिया था। इसमें आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय, आईएमए और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान लिखने को कहा गया था, जिससे वह टीटीएच नाम से दहशत फैला सकें।
यह भी पढ़ें: क्या है 'ऑपरेशन टाइगर'? एकनाथ शिंदे के मिशन से BJP की बढ़ी टेंशन
दिल्ली में मिला था दूसरा टास्क
शहजाद भट्टी ने इसके बाद विक्रांत को दूसरा टास्क दिल्ली के एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के वकील पर हैंड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया था। अगर आरोपी विक्रांत समय पर नहीं पकड़ा जाता तो वह किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।
संदिग्ध एजेंट विक्रांत की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने उसका पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी का वाइस सैंपल मिलाया, जोकि पास हो गया है। ऐसे में धीरे-धीरे एजेंट के अन्य पाकिस्तान कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।