logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी फिक्स, अमरीन कौर के साथ लेंगे सात फेरे

हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। वह अमरीन कौर के साथ में शादी के बंधन में बधेंगे।

Vikramaditya Singh marriage

विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। वह अमरीन कौर के साथ में शादी के बंधन में बधेंगे। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी उदयपुर राजघराने में हुई थी। विक्रमादित्य की पहली पत्नी सुदर्शना सिंह थीं, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था।

 

खबरों के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर की शादी चंडीगढ़ में होगी। अमरीन कौर चंडीगढ़ की ही रहने वाली हैं। इन दोनों की शादी की कार्ड भी सामने आ गया है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बधेंगे

 

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सड़क पर पानी, ट्रेन लेट, फ्लाइट रद्द, बारिश से मुंबई में जिंदगी बेहाल

कौन हैं अमरीन कौर?

विक्रमादित्य सिंह की होने वाली दुल्हन अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन और विक्रमादित्य सिंह एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों पुराने मित्र हैं। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पिता का नाम सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और मां का नाम सरदारनी ओपिंद्र कौर है। अमरीन चंडीगढ़ सेक्टर-2 की रहने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: मेरठ: टोल बूथ पर सेना के जवान की पिटाई पर बवाल, धरने पर बैठे संगीत सोम

22 सितंबर को होगी शादी

शादी के कार्ड के मुताबिक, विक्रमादित्य और अमरीन की शादी चंडीगढ़ के सेक्टर दो में होगी। कार्ड पर 22 सितंबर की सुबह 10 बजे शादी की रस्में निभाने की जानकारी है, जबकि दोपहर एक बजे भोजन होगा।

 

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हरा दिया था।

 


और पढ़ें