logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कल्याण रेप मर्डर केस: विशाल गवली ने की खुदकुशी, तौलिए से लगाई फांसी

दिसंबर 2024 में 12 साल की एक लड़की लापता हो गई थी, जिसकी लाश मिली थी। इसके मुख्य आरोपी का नाम विशाल गवली है। अब उसकी मौत हो गई है। पढ़ें रिपोर्ट।

Vishal Gawali

विशाल गवली। (Photo- Maharashtra Police)

महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की के साथ किडनैपिंग और रेप मामले के दोषी विशाल गवली ने खुदकुशी कर ली। उसने रविवार सुबह 3.30 पर गले में तौलिया डालकर फांसी लगा ली। रविवार को सुबह करीब 3.30 बजे जब सब लोग सो रहे थे, आरोपी विशाल गवली ने अपनी तौलिए से फांसी लगाकर खुदकुशी की।

विशाल गवली लाश को जेजे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विशाल गवली साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल में कैद था। खारघर पुलिस ने यह जानकारी सार्वजनिक की है। विशाल गवली पर कल्याण में एक 13 साल की बच्ची की किडनैपिंग, रेप और मर्डर का आरोप है। इस केस में उसकी पत्नी साक्षी भी पुलिस की गिरफ्त में है। 

पत्नी की मदद से किडनैपिंग की
विशाल गवली ने 23 दिसंबर की दोपहर को कल्याण के चक्की नाका इलाके में अपनी पत्नी की मदद से नाबालिग बच्ची का अपहरण किया था। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। विशाल गवली ने बच्ची से रेप किया और मार डाला। 

यह भी पढ़ें: फोन कॉल में तहव्वुर राणा ही था? 26/11 की गुत्थी सुलझाएगा वॉयस सैंपल!

रेप-मर्डर के बाद फेंक दी लाश
पति-पत्नी लड़की की लाश को कल्याण पड्घा रोड पर बापगांव के पास फेंक दिया। दोनों लाश ऑटो रिक्शा से लादकर ले गए थे। पीड़िता की लाश 24 दिसंबर को बरामद हुई थी। साक्षी गवली को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया था। विशाल को अगले दिन बुलढाणा जिले से गिरफ्तार किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसा वकील हो जो मेरा फायदा ना उठाए', तहव्वुर ने NIA कोर्ट ने की मांग


कौन था विशाल गवली? 

विशाल गवली कल्याण तहसील के कोलसेवाड़ी का रहने वाला था। उसने 3 शादियां की थी, साक्षी उसकी तीसरी पत्नी थी। बच्ची की रेप के बाद पूरे कल्याण में हंगामा हुआ था। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 

Related Topic:

और पढ़ें