logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP में 3 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी, मिनटों में भरभरा कर गिरी, 7 लोग दबे

उत्तर प्रदेश के बरेली में जल जीवन मिशन के तहत 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी पानी की टंकी भरभरा कर गिर गई। इसके नीचे 7 लोग दब गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Water Tank Collapse

पानी की टंकी गिरी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार को यहां एक पानी की टंकी गिरने से 7 लोग दब गए। ये सभी लोग पानी की टंकी के नीचे ताश खेल रहे थे। टंकी गिरते ही धमाका हु और आसपास के लोग उस ओर दौड़े। गांव वालों ने देखा की पानी की टंकी गिरी हुई है। इसके बाद टंकी के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

 

जैसे ही गांव वाले वहां पहुंचे उन्होंने तुरंत मलबा हटाने की कोशिशें शुरू कर दी। कुछ ही देर में सभी 7 लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया गया। सभी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुष्टीकरण' से 'कट मनी' तक, 5 वजहें जिनके चलते दरक गई ममता बनर्जी की जमीन

मौके पर पहुंचा प्रशासन

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। लोगों के मुताबिक, टंकी के नीचे एक पेड़ जहां बैठकी लगती थी। अचानक टंकी हिलने लगी और देखते ही देखते बरबरा कर गिर गई। इस हादसे के बाद से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। 

 

3 करोड़ में बनी थी टंकी

इस पानी की टंकी को बने अभी एक साल ही हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टंकी जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई थी। गांव वालों के अनुसार, जव जीवन मिशन के तहत बनी इस टंकी को कुल 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनाया गया था। हालांकि, यह टंकी 1 साल भी ठीक से नहीं चल पाई। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत यह टंकी बनवाई गई थी। 

जांच शुरू

इस टंकी को बनाने वाली कंपनी एनसीसी लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। इसके साथ ही जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर  पर भी गाज गिरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टंकी गिरने के मामले में निर्माणदायी एजेंसी एनसीसी लिमिटेड और टीपीआई बीएलजी को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच टेक्निकल ऑडिट कमेटी को सौंपी गई है।

 

यह भी पढ़ें: फिर से शुरू होगा गर्मी का तांडव! कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान

पानी की टंकी पर फंसे थे बच्चे

उत्तर प्रदेश में पानी की टंकी पर इसी हफ्ते दो बच्चे फंस गए थे। टंकी की सीढ़ियां टूट गई थीं जिसकी वजह से ये बच्चे वहां से उतर नहीं सके थे और बच्चों को रेसक्यू करने के लिए इंडियन एयरफोर्स को आना पड़ा। एयरफोर्स के हेलीरॉप्टर के जरिए बच्चों को सुरक्षित रेस्कयू किया। इन मामलों से लगातार पानी की टंकी बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार के संकेत मिलते हैं। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें