logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फायरिंग, पथराव और हिंसा, दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा में क्या-क्या हुआ?

मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। मगर हिंसा थमती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी यहां पथराव और फायरिंग हुई है।

Dular Chand Yadav vs Anant Singh

दुलारचंद यादव और अनंत सिंह। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छह नवंबर को मतदान से पहले बिहार का मोकामा विधानसभा क्षेत्र हिंसा की चपेट में है। गुरुवार को गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से इलाके का माहौल तनाव भरा है। शुक्रवार को मोकामा में ही आरजेडी प्रत्याशी वीणा सिंह के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। वीणा सिंह बाहुलबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। सूरजभान सिंह के समर्थकों ने अनंत सिंह समर्थकों पर पथराव का आरोप लगाया है।

 

उधर, दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में भी पथराव और फायरिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पथराव के कई वीडियो वायरल हैं। दुलारचंद के परिवार वालों ने अनंत सिंह पर आरोप लगाया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद से मोकामा का माहौल बेहद तनाव पूर्ण है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मगर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला शख्स रेस्क्यू ऑपरेशन में मारा गया

 

दुलारचंद पर आठ केस थे दर्ज

मोकामा के टाल इलाके में गुरुवार को जन सुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष का प्रचार चल रहा था। इसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव भी मौजूद थे। दो गुटों के बीच टकराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। दुलारचंद के परिजनों ने अनंत सिंह समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। 90 के दशक में दुलारचंद यादव लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थी। कभी वह अनंत सिंह के भी सहयोगी रहे। मगर इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दुलारचंद के खिलाफ हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल आठ मामले दर्ज हैं।

जन सुराज का आरोप- घेरकर किया गया हमला

जन सुराज के समर्थकों का कहना है कि उनका काफिला बाहुबली अनंत सिंह के काफिले से पीछे चल रहा था। तभी 20-25 लोगों ने घेरकर अचानक हमला कर दिया। जन सुराज और दुलारचंद के समर्थकों का आरोप है कि उनकी गोली मारी गई और इसके बाद गाड़ी से कुचल दिया गया। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि शुरुआती तौर पर लग रहा है कि पीड़ित की जान किसी वाहन से कुचलकर हुई है।

 

यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: फसल तबाह, सिर पर कर्ज, बेमौसम बारिश से बेहाल पूर्वांचल के किसान

एसपी बोले- 10-12 वाहन भी क्षतिग्रस्त

ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के मुताबिक दोनों गुटों के बीच गोस्वरी थाना क्षेत्र के बसावनचक गांव के पास झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। अफरा-तफरी के बीच एक व्यक्ति के टखने में गोली लग गई। एक पक्ष का आरोप है कि दुलारचंद को गोली मारी गई। इसके बाद अनंत सिंह के समर्थकों की एक गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। झड़प में दूसरे पक्ष के भी 5-7 लोग घायल हुए। 10-12 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अनंत ने सूरजभान पर लगाया आरोप

पुलिस ने दुलारचंद यादव के परिवार वालों की शिकायत पर अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि अनंत सिंह ने बाहुबली सूरजभान सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया। अनंत सिंह का दावा है कि यह काम सूरजभान का काम है। चुनाव से पहले मुझे बदनाम करने की एक गंदी चाल है। मामले की अच्छे से जांच की मांग की। अनंत सिंह ने कहा, 'हम लोगों से मिल रहे थे। वोट मांग रहे थे। उन्होंने 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। मगर मैंने अपने समर्थकों से चुप रहने को कहा और आगे बढ़ गया। उन्होंने हमारी गाड़ियों पर हमला किया और तोड़फोड़ की।'

कौन अपराधियों को संरक्षण दे रहा: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा चुनाव के दौरान कुछ लोग बंदूक लेकर कैसे घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री 20 साल पुरानी बातें कर रहे हैं। अभी 30 मिनट पहले सिवान में एएसआई की हत्या की गई। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। यह क्या है? किस प्रकार के और किस प्रकृति के लोगों ने बिहार पर कब्जा किया है। अब लोगों को समझ में आ रहा है। प्रधानमंत्री जी को आंख खोलकर यह सब देखना चाहिए। इन लोगों की हार की बौखलाहट अब सबके सामने आ गई। कौन लोग हैं, जिन्होंने इन अपराधियों को संरक्षण दिया है। 


और पढ़ें