logo

ट्रेंडिंग:

अयोध्या का श्रीराम हॉस्पिटल होगा अपग्रेड, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

अयोध्या में श्रीराम हॉस्पिटल का अपग्रेडेशन किया जाएगा, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें सामान्य से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Shriram Hospital

श्रीराम हॉस्पिटल और नृपेंद्र मिश्र, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन के लिए निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अपग्रेडेशन के बाद अस्पताल में सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां सामान्य इलाज के साथ गंभीर बीमारियों का उपचार भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में कैंसर के इलाज के लिए एक अलग, पूरी तरह सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण भी किया जाएगा।

 

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दूसरे दिन इस पर सहमति बनी। नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि राम मंदिर परिसर से जुड़े अधिकांश निर्माण कार्य अब पूरे हो चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें- इंदौर पानी कांड: काग्रेस को दे दी प्रदर्शन की इजाजत, सस्पेंड हो गए SDM

 

नृपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके प्रोसेस में जो कागजी कार्रवाई है वह शुरू कर दी गई है।

 

उन्होंने कहा, 'श्री राम अस्पताल में कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें तुरंत जांच, शुरुआती इलाज और गंभीर बीमारियों की देखभाल की सुविधाएं शामिल हैं। इसके लिए पहले ही भूमि उपलब्ध है जिसके लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से मंजूरी लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू होगीइसमें 300 बेड की सुविधा उपलब्ध होगीटेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और साथ ही कंस्ट्रक्शन एजेंसी का चुनाव कर लिया गया हैअब निर्माण बहुत जल्द शुरू कर लिया जाएगा'

 

मोदी केयर कैंसर के लिए समझौता

प्राइवेट सेक्टर में मोदी केयर कैंसर ट्रस्ट के नाम से फेमस हॉस्पिटल कार्यरत है जो पहले से मुंबई और दिल्ली में सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके साथ मिलकर यहां कैंसर के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया जाएगाआगे उन्होंने कहा, 'ऐसा अनुरोध किया गया है कि अयोध्या के राजा दान में 8 एकड़ जमीन दें जिससे यह कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। भूमि के एग्रीमेंट के लिए अयोध्या के राजा के साथ समझौता किया जा रहा है। यह समझौता राजा की मौजूदगी में साइन किया जाएगा। एक लोकल ट्रस्ट बनाया जाएगा और अयोध्या के राजा उसके नॉमिनेटेड ट्रस्टी होंगे'

 

 

यह भी पढ़ें-इंदौर के बाद गांधीनगर में गंदे पानी का कहर, बच्चों समेत 100 से अधिक भर्ती

 

हॉस्पिटल का अपग्रेडेशन

 

अयोध्या में पहले से ही श्रीराम हॉस्पिटल मौजूद है जो एक सरकारी अस्पताल हैइसकी स्थापना वर्ष 1900 में राय श्री राम बहादुर ने की थीयह अस्पताल रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और अयोध्या का प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता हैवर्तमान में इस अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना पर काम चल रहा हैअभी यहां करीब 151 बेड उपलब्ध हैं और सामान्य चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैंअस्पताल में ओपीडी, इनडोर वार्ड, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, एक्स-रे जैसी सुविधाएं मौजूद हैं

 

2025 में यहां मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की गई जो सप्ताह में दो दिन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, 2023 से अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी स्तर पर विकसित करने की योजना चल रही है, जिसके तहत खाली पड़ी जमीन पर नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में अपोलो हॉस्पिटल्स की ओर से 24 घंटे मुफ्त मेडिकल सुविधा भी शुरू की गई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap