logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'होटल, कंडोम, हथौड़ा...,' पत्नी ने क्या मंगाया कि पति ने तलाक दे दिया?

उत्तराखंड के एक होटल में पति ने पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। इसके बाद पति ने पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया।

Love Affair

रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले एक इंजीनियर को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर मारने का प्लान बनाया। पत्नी अपने इरादों में कामयाब हो पाती इससे पहले ही पति ने पत्नी की साजिश को नाकाम कर दिया। पति को अपनी पत्नी पर तब शक हुआ जब उसकी पत्नी ने ऑनलाइन कंडोम और हथौड़ा ऑर्डर किया। पत्नी ने यह ऑर्डर अपने पति से छिपाकर किया था लेकिन पति को जब पता चला तो उसने पत्नी के पीछे जासूसों को लगा दिया था। जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेष के एक होटल में थी तो पति ने पुलिस बुलाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

जब पुलिस होटल पहुंची तो होटल में खूब हंगामा हुआ। पकड़े जाने के बावजूद पत्नी ने बालिग होने और अपनी मर्जी से होटल में प्रेमी के साथ आने की बात कही, जिसके बाद उसके पति ने वहीं पर पत्नी के साथ सभी रिश्तेा खत्म कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से होटल में रूके थे। इसके बाद पति ने पत्नी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया। पत्नी होटल से ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। हालांकि, पति का कहना है कि उसे इस बात का संतोष है कि उसकी जान बच गई।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में कब से होंगे विधानसभा चुनाव? आज होगा तारीखों का एलान

इसी साल हुई थी शादी

गुरुग्राम में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शुभम चौधरी की इसी साल फरवरी के महीने में ही गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की से शादी हुई थी। लड़की खुद भी खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शुभम चौधरी की पत्नी का शादी से पहले किसी के साथ अफेयर था लेकिन लड़की के घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी शुभम से करा दी थी।  

 

शुभम ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी फिजिकल रिलेशन नहीं बनाना चाहती थी। हर बार अलग-अलग बहाना बना देती थी। ऐसे में उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ। उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो सोशल मीडिया पर एक लड़के के साथ चैट मिली। इसके बाद शुभम का पत्नी पर शक और गहरा हो गया।

ऑनलाइन ऑर्डर किया था कंडौम और हथौड़ा

जब शुभम को उसकी पत्नी के अफेयर के बारे में शक हुआ तो उसने पत्नी के फोन से और जानकारी निकालने की कोशिश की। जब उसने अमेजन चेक किया तो उसकी ऑर्डर डिटेल देखकर शुभम हैरान रह गया।पत्नी के अमेजन से एक हथौड़ा और कंडोम ऑर्डर किया गया था। इसके बाद शुभम ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए डिटेक्टिव एजेंसी का सहारा लिया। एजेंसी ने शुभम को उसकी पत्नी के अफेयर के बारे में और उनके होटल के बारे में बताया। शुभम की पत्नी को शक हो गया था कि उसके पति को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया है। उसका प्रेमी कई दिनों से शुभम का पीछा भी कर रहा था। 

रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी

रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी के होटल में ठहरने की जानकारी मिलने के बाद शुभम ने डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी। जिस पर सुबह चार बजे टिहरी के मुनि की रेती थाने की दरोगा लक्ष्मी पंत पुलिस टीम के साथ होटल पहुंची और कमरा नंबर-202 से शुभम की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जब दोनों को पकड़ा गया तो होटल में जमकर हंगामा है।

 

होटल स्टाफ ने बताया कि अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद भी वह शुभम ने आपा नहीं खोया। पत्नी ने बालिग होने की बात कही और कहा कि वह अपनी मर्जी से होटल में रूकी है। शुभम ने वहीं पर अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म कर दिया और पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में सियासी तड़का! वामपंथी भी बुलाएंगे बंगाल और केरल से कॉमरेड

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जाती अलग-अलग होने के कारण शुभम की पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ नहीं हुई। शुभम की शादी से पहले ही उसकी पत्नी का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बात करती रही। पत्नी के प्रेमी ने शुभम का पीछा करने की बात कबूल की और हथौड़ा ऑर्डर करने की बात भी शुभम की पत्नी ने कबूल की लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने हथौड़ा किसके कहने पर और क्यों मंगवाया था। 

 

पुलिस  अधिकारी प्रदीप चौहान ने कहा, 'गुरुग्राम निवासी शुभम ने 30 सितंबर की आधी रात डायल-112 को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ तपोवन स्थित होटल में ठहरी हुई है। जिस पर महिला एसआइ को वहां भेजा गया। सूचना सही थी लेकिन शुभम की ओर से कोई तहरीर ना दिए जाने के कारण उनकी पत्नी व प्रेमी व छोड़ दिया गया।' 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें