logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटी के ससुर संग प्यार में पड़ी महिला, 4 बच्चों को छोड़ फरार हुई

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया और महिला रिश्तों की मर्यादा भूलकर अपने समधी के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने FIR दर्ज करवा दी है।

couple holdinh hand

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद की प्रेम कहानी तो अब तक आप जान ही चुके होंगे। दामाद और सास ने तो साथ रहने का फैसला कर लिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के ही बदायूं से एक और लव स्टोरी सामने आई है। इस लव स्टोरी में भी कहानी लगभग वही है बस किरदार बदल गए हैं। इस कहानी में सास और दामाद नहीं बल्कि समधी और समधन फरार हो गए हैं। 

 

यह मामला उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले के दातागंज थाना इलाके का है। यहां एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से ही प्यार हो गया। प्यार भी ऐसा की महिला अपने बच्चों और पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति और बेटी उसे ढूंढने में लगे हुए हैं। पुलिस ने भी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और महिला और उसके समधी को ढूंढ रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'निश्चित कार्रवाई होगी', हिंसा प्रभावितों से मिलने के बाद राज्यपाल बोस

 

क्या है मामला?

 

एक महिला जिसका नाम ममता बताया जा रहा है उसे अपनी बेटी के ससुर शैलेंद्र से प्यार हो जाता है। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है और अधिकतर समय घर से बाहर रहता था। इस बीच बेटी के ससुर का घर पर आना जाना बढ़ गया था।  ममता के चार बच्चे भी हैं जिन्हें छोड़कर ममता और शैलेंद्र 11 अप्रैल को रात में घर से भाग गए। पीड़ित पति ने 17 अप्रैल को अपनी पत्नी और समधी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।

 

बेटे ने खोले राज 


उस महिला के चार बच्चे हैं। उसके बेटे सचिन ने बताया कि उसकी मां ममता का उनकी बहन के ससुर के साथ काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था सचिन के अनुसार, उसकी मां ममता और शैलेंद्र का रिश्ता 2022 में शुरू हुआ, जब सचिन की बहन की शादी शैलेंद्र के बेटे के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। सचिन ने कहा, 'मुझे और मेरे भाई-बहनों को शक तो था लेकिन हमने कभी सोचा नहीं था कि मम्मी इतना बड़ा कदम उठा लेंगी। 11 अप्रैल को मम्मी ने शैलेंद्र को बुलाया और दोनों नकदी और जेवर लेकर एक टेंपो में बैठकर फरार हो गए।'

 

पति को थी प्रेम संबंधों की जानकारी

 

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी के ससुर का प्रेम संबंध था। पति का आरोप है कि महिला पहले भी तीन बार ससुर के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है। 11 अप्रैल की रात महिला और समधी दोनों घर से भाग गए। महिला अपने साथ पैसे और जेवर भी ले गई है। पति का कहना है कि बेटी के ससुर और उसकी पत्नी का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने रिश्तों की मर्यादा को भूलकर भागने का फैसला कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद पहुंची महिला आयोग की टीम, पीड़ितों से मिलकर बांधा हौसला

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

जिस समय महिला घर से भागी उसका पति घर पर नहीं था। घर पर आने के बाद पति को इस घटना की जानकारी मिली तो पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पति महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। पति का कहना है कि महिला पहले भी 3 बार घर से भाग चुकी है। हर बार परिवार के कहने पर बच्चों के लिए उसने महिला को अपना लिया था। पति का कहना है कि महिला ने उसके परिवार को तबाह कर दिया है। उसकी बेटी को भी अपने ससुराल में अपनी मां की इस हरकत के कारण शर्मिंदा होना पड़ रहा है।


और पढ़ें