logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लड़के के साथ बाइक सवार महिला का बुर्का नोचा, गाली गलौज की, FIR दर्ज

महिला एक लड़के के साथ बाइक पर थी जब कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई की और बुर्का नोचा। लड़के के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई।

representational Image । Photo Credit: AI Generated

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई जब 20 साल की एक महिला का कुछ लड़कों ने हिजाब नोच लिया और उसके साथ जा रहे एक हिंदू लड़के को भी पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसे लेकर चारों ओर हो-हल्ला होने लगा।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी जोर लगाकर महिला का हिजाब हटाने की कोशिश कर रहा है जबकि बाकी के लोग उसे गालियां दे रहे हैं और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

दोनों बाइक पर सवार थे

यह घटना शहर के खालापार एरिया में हुई। दोनों एक बाइक पर सवार थे एक लोन ईएमआई की वसूली करके सुजरू गांव से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक महिला ने कहा कि वह अपनी मां के साथ में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ जा रही। उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। महिला के मुताबिक वह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए ईएमआई की वसूली करके आ रही थी.

 

महिला ने कहा, '8-10 आदमियों के एक ग्रुप ने मुझे उल्टे-सीधे शब्द कहे और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मेरे अलावा जो व्यक्ति मेरे साथ थे उनके साथ भी बुरा बर्ताव किया। आरोपियों ने मेरा बुर्का और कपड़े भी खीचें और मैं अपना बचाव करने की कोशिश करती रही। उन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।'

 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने खालापार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 115(2), 352, 191(2), 74 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। अब तक 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

6 गिरफ्तार

मुजफ्फर नगर के सिटी डीएसपी राजू कुमार ने कहा, 'घटना सुबह के 4 बजे से 4.30 के बीच हुई। भावन का रहने वाला एक हिंदू लड़का और सुजरू की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की दोनों लोन कलेक्ट करने के लिए गए हुए थे और वहीं से लौट रहे थे। दर्जी वाली गली के पास कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमने वीडियो का भी संज्ञान लिया है। वीडियो से जैसे ही और ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा सकेगा उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'



Related Topic:

और पढ़ें