logo

ट्रेंडिंग:

भोपाल 'लव जिहाद' केस में महिला आयोग हुआ ऐक्टिव, पूर्व DGP करेंगी जांच

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 अप्रैल को एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने प्यार के जाल में फंसाकर लड़कियों के साथ बलात्कार किया और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

Rape Victim

प्रतीकात्मक तस्वीर; Photo Credit: Freepik

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ बलात्कार किया और उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। इस मामले में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इस घटना के बाद से शहर में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस 'लव जिहाद' के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक पूर्व डीजीपी को इस मामले में जांच की जिम्मेदारी दी है। 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जानकारी दी है कि आयोग ने भोपाल के एक कॉलेज में कई लड़कियों के साथ रेप की घटना का संज्ञान लिया है। इस घटना की गंभीरता को समझते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बना दी है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी निर्मल कौर करेंगी। महिला आयोग ने जानकारी दी कि यह समिति 3-5 मई को भोपाल को दौरा करेगी और एक जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। 

 

यह भी पढ़ें-- भारत-पाकिस्तान के उन 11 समझौतों की कहानी, जिनसे हटे तो होगा बुरा असर

 

क्या है पूरा मामला?


यह मामला भोपाल के एक कॉलेज का है जहां कथित तौर पर कुछ युवकों ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू समुदाय की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ रेप किया और वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल किया। यह मामला 18 अप्रैल को तब सामने आया, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने इन लड़कियों के जरिए कॉलेज की दूसरी लड़कियों से भी संपर्क किया और उन्हें भी अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने पहले लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया और उनके साथ बलात्कार किया। आरोपी लड़कियों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपी जबरदस्ती लड़कियों को नशे की लत लगाते और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में अब तक लगभग 6 लड़कियों ने शिकायत दर्ज की है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 

सोमवार को कोर्ट में हुआ था बवाल


इस घटना से शहर के लोग गुस्से में हैं। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट रूम से बाहर लेकर जा रही थी तो वकीलों के एक समूह ने तीन आरोपियों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने 3 घंटो तक आरोपियों को कोर्ट के अंदर बैठाकर रखा और सुरक्षा के इंतजाम करके बाद में उन्हें कोर्ट से बाहर निकाला गया। इस घटना से शहर में तनाव बढ़ गया था। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को जनता के हवाले करने की मांग की है।  

 

कई आरोपी गिरफ्तार


अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान, साहित, साद उफ शमशुद्दीन और अली खान गिरफ्तार हो चुके हैं। लव जिहाद के इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान है। फरहान के अलावा हामिद भी इसमें शामिल था। हामिद ने कई लड़कियों का वीडियो बनाया था। हालांकि, हामिद करीब डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर चुका है। इन दोनों के अलावा इस गिरोह में साहिल भी शामिल था। साहिल उसी कॉलेज का छात्र रह चुका है जिस कॉलेज की लड़कियों के साथ यह घटना हुई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल का अबरार और नबील भी आरोपी हैं। यह दोनों भी उसी कॉलेज के छात्र हैं लेकिन यह दोनों पढ़ाई छोड़कर भोपाल से जा चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 1 नहीं 7 बार, भारत के हर भरोसे पर पाकिस्तान ने दिया जख्म

 

मध्य प्रदेश से बिहार तक फैला था जाल


इस मामले के तार भोपाल से लेकर कोलकाता तक जुड़ रहे हैं। इस मामले में दोषी फरहान इंदौर की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर चुका है। नबील नाम का आरोपी बिहार का रहने वाला है जबकि अबरार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बिहार और बंगाल में इस गिरोह ने किसी को शिकाप बनाया या नहीं इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap