logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पृथ्वी पर कैसे हुई जीवन की शुरुआत? एस्टेरॉयड Bennu से मिली ये जानकारी

नासा के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड Bennu के नमूनों पर स्टडी करते समय एक बड़ी खोज की है। जानते हैं, इस स्टडी से क्या-क्या बातें सामने आई हैं।

Image of Bennu Asteroid Sample

स्पेस शटल में Bennu का सैंपल। (Photo Credit: NASA/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सौरमंडल में कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें जानने के लिए वैज्ञानिक सभी तरह की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में नासा के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड Bennu के नमूनों पर स्टडी करते समय एक बड़ी खोज की है। इन नमूनों में ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स यानी जैविक अणु पाए गए हैं, जो धरती पर जीवन शुरू होने के पीछे के रहस्य को जानने में मदद कर सकते हैं। इस खोज ने यह संकेत दिया है कि सौरमंडल के दूसरे ग्रहों पर भी जीवन के लिए जरूरी तत्व मौजूद हो सकते हैं।

Bennu से जुड़ी जरूरी बातें

एस्टेरॉयड Bennu से जो नमूने धरती पर लाए गए हैं, उनमें कई जरूरी तत्वों की पहचान की गई है। इनमें नाइट्रोजन, मिनिरल, साल्ट और हजारों ऑर्गेनिक कंपाउंड्स शामिल हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो डीएनए (DNA) के निर्माण में सहायक होते हैं, जैसे न्यूक्लिओबेस (nucleobases) भी मौजूद है। इसके अलावा, प्रोटीन बनाने वाले अमीनो एसिड (amino acids) भी इनमें पाए गए हैं।

 

इस खोज की खास बात यह है कि इन नमूनों में पानी के संकेत भी मिले हैं। वैज्ञानिकों ने मिनिरल और साल्ट पर किए गए स्टडी के आधार पर यह बताया कि किसी समय Bennu पर पानी रहा होगा। इसके अलावा, इनमें अमोनिया (Ammonia) भी मिला है, जो जीवन को शुरू करने में अहम भूमिका निभाता है। इन सभी तत्वों की मौजूदगी यह बताती है कि एस्टेरॉयड के जरिए पानी और जीवन से जुड़ी जरूरी चीजें धरती तक पहुंची होंगी।

जीवन के शुरुआत से जुड़ी नई संभावनाएं

वैज्ञानिकों का मानना है कि अरबों साल पहले जब धरती नई-नई बनी, तब इस पर एस्टेरॉयड और कॉमेट की वर्षा हुई थी। यह संभावना जताई जा रही है कि इसी से धरती पर जीवन को शुरू करने वाले जरूरी तत्व पहुंचे होंगे, जो जीवन के निर्माण में सहायक बने होंगे।

 

शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि Bennu पर कार्बनिक कंपाउंड का होना यह बताती है कि जीवन के लिए जरूरी केमिकल प्रक्रियाएं सौरमंडल के दूसरे हिस्सों में भी हो सकती है। बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमा पर भी ऐसे तत्व मौजूद हो सकते हैं, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि वहां पर भी कभी जीवन शुरुआत हुई हो।

यह खोज क्यों जरूरी है?

नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर निकी फॉक्स के अनुसार, 'एस्टेरॉयड हमें धरती के अतीत की एक झलक दिखाते हैं। Bennu से मिले नमूने हमें यह समझने में मदद कर सकते हैं कि जीवन से पहले हमारे सौरमंडल में कौन-कौन से तत्व मौजूद थे।'

 

यह खोज न केवल हमारे ग्रह की उत्पत्ति को समझने में मदद कर रही है, बल्कि यह भी बता रही है कि जीवन की शुरुआत कैसे हुई होगी। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम की प्रोफेसर सारा रसेल के ने मीडिया को बताया कि ' जो हमें जाना है वो बहुत अद्भुत है. इस स्टडी से हमें अपनी उत्पत्ति के बारे में जानकारी मिल रही है। यह हमें ब्रह्मांड से जुड़े बड़े सवालों के जवाब खोजने में मदद करता है, जैसे कि जीवन की शुरुआत कहां से हुई?'


और पढ़ें