भारत आज एक शक्तिशाली सैन्य ताकत बन चुका है, जिसकी मिसाइल प्रणाली और हथियार तकनीक न सिर्फ आत्मनिर्भरता का उदाहरण हैं, बल्कि किसी भी दुश्मन, खासकर पाकिस्तान के लिए गंभीर चुनौती भी पेश करते हैं। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और रक्षा अनुसंधान में तेजी से भारत के पास कई ऐसे खतरनाक हथियार हैं, जो भारतीय सेना और देश की सुरक्षा को और भी बल देते हैं। आइए जानते हैं, भारत के 5 ऐसे मिसाइल जो देश की ताकत बढ़ा रहे हैं।
अग्नि-V मिसाइल
अग्नि-V भारत की सबसे एडवांस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से ज्यादा है, जिससे यह पाकिस्तान के साथ-साथ चीन और यूरोप तक के क्षेत्रों को भी निशाना बना सकती है। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसमें MIRV तकनीक है, जिससे एक साथ कई ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। इसकी हाइपरसोनिक स्पीड और सटीकता इसे बहुत घातक बनाती है।
यह भी पढ़ें: समंदर पर नजर, जद में कराची, INS विक्रांत की ताकत पर इतना भरोसा क्यों?
ब्रह्मोस मिसाइल
ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो भारत और रूस के सहयोग से बनी है। इसकी रफ्तार करीब 3 मैक (लगभग 3,700 किमी/घंटा) है। यह जमीन, समुद्र और आसमान से छोड़ी जा सकती है। ब्रह्मोस की रेंज लगभग 600 किलोमीटर है और यह पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों ले जा सकती है। इसकी स्पीड और सटीकता पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है।
हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV)
यह एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है जिसे DRDO ने विकसित किया है। इसकी गति 7 मैक (लगभग 8,500 किमी/घंटा) से ज्यादा है। इतनी तेज रफ्तार से चलने वाली मिसाइल को रडार पकड़ नहीं पाता और इसका टारगेट बच नहीं सकता। पाकिस्तान के पास अभी ऐसी कोई तकनीक नहीं है जो इस प्रकार की हाइपरसोनिक मिसाइल से मुकाबला कर सके।
प्रलय मिसाइल
प्रलय एक स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सतह से सतह पर हमला करती है। इसकी रेंज 150 से 500 किलोमीटर है और यह करीब 1,000 किलो वजन तक के हथियार ले जा सकती है। यह मिसाइल सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है, खासकर पाकिस्तान सीमा के पास। इसकी सटीकता और तेज हमले की क्षमता इसे बहुत खास बनाती है।
यह भी पढ़ें: DRDO ने जिस स्क्रैमजेट इंजन का टेस्ट किया, उसकी ताकत क्या है?
निर्भय क्रूज मिसाइल
निर्भय एक लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज 1,000 किलोमीटर से ज्यादा है। यह ज़मीन, समुद्र और वायु से छोड़ी जा सकती है और रडार से बच निकलने के लिए खास तकनीक (TERCOM) का उपयोग करती है। यह दुश्मन के आंतरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उपयुक्त है।