logo

ट्रेंडिंग:

जियो हॉटस्टार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि लोग भड़क गए?

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार में तकनीकी खराबी के चलते लोग इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।

JioHotstar Down

जियो हॉटस्टार, Photo Credit: Social Media

भारत में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक , जियो हॉटस्टार में तकनीकी खराबी के चलते इसके यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस प्लेटफॉर्म पर अचानक आई रुकावट के कारण लाखों भारतीय यूजर्स फिल्में, टीवी शो और लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाए। सोशल मीडिया पर जियो हॉटस्टार पर आ रही खराबी कल दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। जियो हॉटस्टार पर कॉटेंट स्ट्रीम करने की कोशिश करने पर बार-बार 'नेटवर्क एरर' दिखा रहा था। हैरान कर देने वाली बात है कि ऐप और वेबसाइट दोनों से सर्च आइकन गायब हो गया। प्लेटफॉर्म पर आई इस खराबी से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली और सोशल मीडिया पर लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। 

 

जियो हॉटस्टार  यूजर्स का कहना है कि वे ऐप के जरिए फिल्मों, टीवी शोज और लाइव इवेंट्स को स्ट्रीम नहीं कर पा रहे हैं। जियो हॉटस्टार ऐप खोलने पर कई लोगों को 'नेटवर्क प्रॉबलम' का मैसेज दिखाई दे रहा है। ऐप में सिर्फ होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन ही खुल रहे हैं, जबकि बाकी फीचर्स जैसे सर्च बार, वॉच हिस्ट्री, अकाउंट लॉगइन और कंटिन्यू वॉचिंग ऐप पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन सभी फीचर्स के ना काम करने से यूजर्स परेशान हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कैसे 4 फ्रंट पर घिर गया पाकिस्तान? भारी पड़ सकती है तालिबान के साथ जंग

 

क्या बोले लोग?

जियो हॉटस्टार पर आई इस खराबी पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायत करते हुए सवाल उठाए की जब ऐप में बेसिक फीचर ही नहीं हैं तो नया अपडेट लाने का फायदा क्या है। सर्च करने का ऑप्शन नहीं है, अकाउंट लॉगिन नहीं हो पा रहा और पहले देखे गए कंटेंट को दोबारा सर्च नहीं किया जा सकता। 

 

 

ऐप पर आ रही दिक्कतें

जियो हॉटस्टार ऐप पर लोगों को को समस्याएं आ रही हैं और बड़े पैमाने पर यूजर्स को परेशानी हो रही है। कुछ यूजर्स को तो  लॉगइन करने में दिक्कत आ रही है, तो कुछ का ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है। कई लोगों ने खाली स्क्रीन और बफरिंग की भी शिकायत की है। इस समस्या का असर खास तौर पर उन दर्शकों पर पड़ा है जो लाइव क्रिकेट मैच या अपने पसंदीदा शो देख रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें लाइव शो और क्रिकेट मैच देखने के लिए किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ा। 

 

यह भी पढ़ें-- कौन हैं नवनीत चतुर्वेदी, जिनके लिए भिड़ गई पंजाब-चंडीगढ़ की पुलिस

 

क्या बोली जियो हॉटस्टार टीम?

जियो हॉटस्टार की कस्टमर सपोर्ट टीम ने माना है कि उनके प्लेटफॉर्म पर तकनीकी खराबी आई है। उन्होंने कहा है कि एक अनजान तकनीकी दिक्कत की वजह से कुछ यूजर्स को कंटेंट देखने या ऐप खोलने में समस्या हो रही है। टीम ने कहा है कि वे इस पर काम कर रहे हैं और जल्द समाधान देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स को होने वाली असुविधा के लिए माफी भी मांगी। कंपनी की और से जारी आधिकारिक बयान में कहा, 'कुछ अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण, हमारे कुछ यूजर्स को कंटेंट स्ट्रीम करने या प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है।'

 

 

 

जानाकारों का मानना है कि इस तरह की दिक्कतें आमतौर पर सर्वर ओवरलोड, ऐप में तकनीकी बग या मेंटेनेंस के कारण होती हैं। खासकर तब जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ किसी लाइव इवेंट या शो को देखना चाहते हैं, तो सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है और ऐप ठीक से काम नहीं करता। हालांकि, जियो हॉटस्टार ने आधिकारिक तौर पर इस खराबी के कारणों के बारे में अभी तक नहीं बताया है। 

Related Topic:#Tech News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap