logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्पेस में बनी इस शराब की कीमत हो सकती है 5.5 करोड़ रुपए, जानें खासियत

जापानी ‘साके’ निर्माता कंपनी असाही शुजो अंतरिक्ष में शराब बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके एक बोतल की कीमत करोड़ों में हो सकती है।

Japanese Sake alcohol in Space

जापानी साके का प्रतीकात्मक चित्र। (Pic Credit- Canva)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

'साके' जापान की एक पारंपरिक शराब है। इसे बनाने वाली कंपनी का नाम असाही शुजो है। यही कंपनी अब एक अनोखी और बहुत महंगी शराब बनाने की तैयारी में है। इस शराब को धरती के बजाय अंतरिक्ष में बनाने की योजना बनाई जा रही है। असाही शुजो एक ऐसी 'साके' बनाना चाह रही है जिसके 100 मिली लीटर की कीमत करोड़ों रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

 

असाही शुजो 2025 में साके की समाग्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजने की योजना बना रही है। कंपनी के मुताबिक, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण फेर्मेंटिंग प्रक्रिया पर अलग प्रभाव पड़ सकता है। यह प्रोजेक्ट न केवल साके उद्योग में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है, बल्कि अन्य फेर्मेंटिंग खान-पान की चीजों के निर्माण के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

 

हालांकि, अंतरिक्ष में फेर्मेंटिंग प्रक्रिया के परिणामों को लेकर असाही शुजो पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। कंपनी का मानना है कि शून्य गुरुत्वाकर्षण के माहौल में यह प्रक्रिया धरती की तुलना में अलग हो सकती है, जिससे साके का स्वाद, गुणवत्ता और बनावट पर असर पड़ सकता है। फिर भी, कंपनी इस प्रयोग के प्रति सकारात्मक है और इसे चंद्रमा पर साके या अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानती है।

खास तरह के उपकरण हो रहा है तैयार

इस प्रोजेक्ट के तहत असाही शुजो खास अंतरिक्ष ब्रूइंग उपकरण विकसित कर रही है, जिससे साके के साम्रग्री को अंतरिक्ष में सही ढंग से फेर्मेंटिंग किया जा सकेगा। यह प्रयोग यदि सफल होता है, तो यह न केवल जापानी साके उद्योग को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, बल्कि उम्मीद लगाई जा रही है कि यह वैश्विक खाद्य उद्योग में भी एक नई क्रांति ला सकता है।

क्या है साके?

साके जापान का पारंपरिक और लोकप्रिय पेय है, जिसे विशेष रूप से जापानी चावल, पानी, यीस्ट और कोजी (एक प्रकार के फफूंद) से तैयार किया जाता है। इसकी तैयारी में लगभग दो महीने लगते हैं, जिसमें चावल को भाप में पकाना, उसे बार-बार हिलाना और धीरे-धीरे फेर्मेंटिंग की प्रक्रिया शामिल होती है।

 

साके का सेवन अक्सर जापानी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में किया जाता है। यह शादी समारोह से लेकर पारंपरिक पब जैसे इजाकाया रेस्तरां तक में परोसा जाता है। इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को हाल ही में UNESCO ने मान्यता दी है, इसे ‘Intangible Cultural Heritage of Humanity’ की सूची में शामिल किया गया।

 

दुनिया भर में मशहूर ब्रांड Dassai, जिसका अर्थ ‘ओटर फेस्टिवल’ है, साके का सबसे मशहूर ब्रांड है। इसके निर्माता न केवल नियमित साके बनाते हैं, बल्कि ऐसे प्रीमियम उत्पाद भी तैयार करते हैं, जिनकी कीमत हजारों डॉलर तक हो सकती है। ये कलेक्टरों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं और यह स्वाद के कारण व जापानी संस्कृति से लगाव रखने वालों के बीच भी लोकप्रिय बन गया है।

Related Topic:#Space Science#Japan

और पढ़ें