logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक दशक से ज्यादा समय के बाद सुनीता विलियम्स किया स्पेसवॉक

सुनीता विलियम्स ने लंबे समय के बाद स्पेसवॉक किया। जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें और कब होगा अगला स्पेसवॉक।

Image of Sunita Williams

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स।(Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 12 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से स्पेसवॉक किया। यह उनका आठवां स्पेसवॉक था, जबकि उनके साथी निक हेग का यह चौथा स्पेसवॉक था। नासा ने बताया कि, इस मिशन को ‘यूएस स्पेसवॉक 91’ नाम दिया गया है और यह लगभग साढ़े छह घंटे तक चला।

 

स्पेसवॉक के दौरान निक हेग ने क्रू मेंबर 1 के रूप में लाल धारियों वाली स्पेससूट पहनी थी, जबकि सुनीता विलियम्स ने क्रू मेंबर 2 वाला धारियों के बिना स्पेससूट पहना था। दोनों ने मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन पर रखरखाव और उपकरणों के बदलाव का काम किया।

 

नासा ने बताया कि इस स्पेसवॉक का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष स्टेशन के उपकरणों को अपग्रेड करना था। इसमें NICER (न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत और लाइट फिल्टर के खराब हिस्सों को कवर करना शामिल था। इसके अलावा, दोनों ने स्टेशन के नेविगेशन सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले रिफ्लेक्टर डिवाइस को बदला और भविष्य के उपकरणों का निरीक्षण किया।

अगला स्पेसवॉक 23 जनवरी को

नासा ने जानकारी दी है कि अगला स्पेसवॉक 23 जनवरी, 2025 को सुबह 8:15 बजे शुरू होगा। इस मिशन में सुनीता विलियम्स और उनके साथी टेरी विलमोर स्टेशन के ट्रस से एक रेडियो फ्रीक्वेंसी ग्रुप एंटीना हटाएंगे। इसके अलावा, वे ‘डेस्टिनी’ लैब और ‘क्वेस्ट’ एयरलॉक के बाहरी हिस्सों से सैंपल लेंगे ताकि यह देखा जा सके कि क्या बाहरी सतह पर  माइक्रोऑर्गनिज्म (सूक्ष्मजीव) मौजूद हैं या नहीं।

 

इस मिशन के दौरान वे ‘कनाडार्म2’ रोबोटिक आर्म के लिए एक अतिरिक्त एल्बो जॉइंट को भी तैयार करेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर इसे बदला जा सके।

स्पेसएक्स ड्रैगन से वापसी में देरी

बोइंग द्वारा विकसित स्टारलाइनर कैप्सूल की पहली सवारी करने वाले अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और टेरी विलमोर हैं और उन्हें अब तक 10 महीने से अंतरिक्ष में हैं। यह मिशन मूल रूप से आठ दिनों का था लेकिन स्टारलाइनर में खामियों के कारण इसे वापस पृथ्वी पर लाना पड़ा। नासा ने इसे मानव यात्रा के लिए असुरक्षित घोषित किया है।

 

विलियम्स और विलमोर को फरवरी 2025 में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए पृथ्वी पर लौटना था लेकिन अब इस मिशन में देरी हुई है। नासा ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल की तैयारी के लिए और समय देने का निर्णय लिया है। सुनीता विलियम्स ने हाल ही में कहा कि वह अपने परिवारों को याद कर रही हैं और घर लौटने की इच्छा रखती हैं लेकिन अंतरिक्ष में उनके पास अभी भी कई महत्वपूर्ण काम बाकी हैं।


और पढ़ें