नासा पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि आर्टेमिस-2 मिशन बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। इस मिशन के सफल होते ही भारत में अमित क्षत्रिय चर्चा का केंद्र बन गए हैं। नासा के आर्टेमिस मिशन को सफल बनाने में अमित क्षत्रिय ने अहम भूमिका निभाई है। अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर हैं।
अमित क्षत्रिय एसोसिएट-एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में नासा में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले व्यक्तियों में शामिल हैं। नासा में वह मिशनों की देखरेख और मिशन निदेशालयों के बीच तालमेल बिठाने का काम करते हैं। अब सवाल उठता है कि अमित क्षत्रिय का भारत से क्या संबंध है और वह नासा में कब से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता खत्म हो जाएगी? नई तकनीक समझिए
अमित क्षत्रिय का भारत से क्या कनेक्शन है?
अमित क्षत्रिय के माता-पिता भारत से हैं लेकिन अमित क्षत्रिय खुद को टेक्सास का निवासी मानते हैं, क्योंकि उनका बचपन और उच्च शिक्षा वहीं से हुई है। उनके माता-पिता भारत से थे, इसलिए उनका भारत से खास कनेक्शन है।
अमित क्षत्रिय का नासा में क्या पद है?
आर्टेमिस मिशन में उन्होंने आर्टेमिस-1 मिशन की टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने मून टू मार्स मिशन में प्रोग्राम के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम किया है, जो मंगल मिशन पर इंसानों की नींव रखने के लिए बनाया गया है। उन्हें पिछले साल यानी 2025 में ही नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें: चैट जीपीटी से हर बात पूछना कितना सही, क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान?
अमित क्षत्रिय का करियर
अमित क्षत्रिय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में तेल, गैस और मेडिकल क्षेत्र में काम किया था। इसके बाद 2003 में वे 'यूनाइटेड स्पेस अलायंस' से जुड़े। इसके बाद उन्होंने नासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रोबोटिक्स इंजीनियर और अंतरिक्ष यान ऑपरेटर के रूप में कार्य किया। विशेष रूप से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के रोबोटिक असेंबली पर ध्यान केंद्रित किया। 2014 से 2017 तक वे ISS के फ्लाइट डायरेक्टर रहे थे।