logo

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश का जादुई सफर, 10 ऐसी जगहें जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाएंगे

बांग्लादेश चुनावों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। चुानवों से इतर, हम वहां के 10 सबसे खूबसूरत और यादगार पर्यटन स्थलों की आपको सैर कराते हैं। पढ़िए रिपोर्ट।

Bangladesh, Photo Credit: Wikipedia

बांग्लादेश, Photo Credit: Wikipedia

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां ऊंची-ऊंची इमारतें और चमक-धमक है, लेकिन बांग्लादेश एक ऐसा देश है जो अपनी सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती से दिल जीत लेता है। यहां की हरियाली, बहती नदियां और यहां सीधे-साधे लोगों की मुस्कान आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। चाहे आप समुंदर की लहरों के शौकीन हों, या आपको घने जंगलों में खो जाना पंसद हो, बांग्लादेश में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। 

 

यहां का सफर सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि एक ऐसा अहसास है जो आपको कुदरत के बेहद करीब ले आता है। यहां के हवा में एक अपनापन है जो आपको कभी पराया महसूस नहीं होने देता। बांग्लादेश और भारत की भौगोलिक परिस्थितियां एक जैसी हैं, इसलिए वहां आपको जरा भी अहसास नहीं होगा कि आप पराए देश में हैं। आज हम जानेंगे बांग्लादेश में उन खास जगहों को जहां जाना चाहिए-

 

यह भी पढ़ें: 10 राज्यों का स्वाद सिर्फ दिल्ली में मिलेगा, क्यों मशहूर हैं राज्यों के भवन?

सुंदरवन

यह दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। यहां छोटी- छोटी नावों में बैठकर शांत पानी के बीच से गुजरना बहुत रोमांचक होता है। चारों तरफ घने पेड़ और पक्षियों की आवाजें आपको एक अलग ही सुकून देंगी। सुंदरवन का एक बड़ा हिस्सा, भारतीय क्षेत्र में भी पड़ता है। 

 

कॉक्स बाजार

यहां दुनिया का सबसे लंबा रेतीला समुद्र तट है। मीलों तक फैली सफेद रेत और नीले समंदर की लहरें देखकर मन खुश हो जाता है। शाम को यहां बैठकर डूबते सूरज को देखना सबसे खूबसूरत अनुभव है। यहां बंदगाह है, पर्यटन के अहम शहरों में से एक है।

सिलहट के चाय बागान

अगर आपको हरियाली पसंद है, तो सिलहट की पहाड़ियों पर फैले चाय के बागान आपको बहुत पसंद आएंगे। यहां की ताजी हवा और चारों तरफ फैला हरा रंग आंखों को बहुत ठंडक पहुंचाता है।

सेंट मार्टिन आइलैंड 

यह बांग्लादेश का इकलौता कोरल आइलैंड है। यहां का पानी इतना साफ और नीला है कि आप देखते रह जाएंगे। नारियल के पेड़ों के बीच समु्द्र किनारे समय बिताना यहां की सबसे खास बात है।

लालबाग किला, ढाका

राजधानी ढाका के बीचों-बीच स्थित यह जगह मुगल काल की याद दिलाता है। इसकी बनावट और इसके आसपास के बगीचे बहुत सुंदर हैं, जहां आप इतिहास को करीब से महसूस कर सकते हैं। 

 

रंगमती 

यहां की कप्ताई झील बहुत मशहूर है। ऊंचे पहाड़ों के बीच शांत झील में नाव की सवारी करना किसी सपने जैसा लगता है। यहां स्थानीय लोगों की रहन-सहन भी बहुत दिलचस्प है।

 

श्रीमंगल

इसे बांग्लादेश की 'चाय की राजधानी' कहा जाता है। यहां की शांति और चाय के बागानों के बीच बनी छोटी-छोटी झोपड़ियां आपको शहर के शोर-शराबे से दूर एक नई दुनिया में ले जाती हैं।

कुआकटा 

इसे सागर कन्या भी कहा जाता है। यह एक ऐसी अनोखी जगह है जहां से आप सूरज को उगते हुए और डूबते हुए, दोनों ही नजारे एक ही जगह से देख सकते हैं । यहां का माहौल बहुत शांत रहता है।

 

यह भी पढ़ें: कम पैसों में कैसे बनाएं चारधाम यात्रा का प्लान? नोट कीजिए टिप्स

पहाड़पुर

अगर आपको पुरानी सभ्यताएं पसंद हैं, तो यहां का प्राचीन बौद्ध विहार जरूर देखें। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां की पुरानी दीवारें और नक्काशी बहुत शानदार है।

 

बंदरबन 

यह बांग्लादेश का सबसे ऊंचा पहाड़ी इलाका है। यहां के बादल पहाड़ों को छूते हुए निकलते हैं। अगर आप ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां के ऊंचे पहाड़ और झरने आपका दिल जीत लेंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap