logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मियों में बिजली बिल कम करना चाहते हैं तो अपनाइए ये 10 उपाय

गर्मियों में बिल एकदम आसमान छू लेता है। ऐसे में सबको कुछ ऐसे उपाय चाहिए, जिससे बिजली बिल कम आए। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे गर्मियों में बिजली का बिल करें।

methods for saving electricity bill

बिजली बिल कम करने के उपाय। (Photo Credit- chatgpt)

गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है। घरों में एसी, कूलर और पंखें चलाकर थोड़ी राहत की सांस मिलती है लेकिन भारी भरकम बिल लोगों की टेंशन बढ़ा देता है। नतीजा यह होता है कि लोग एसी समेत अन्य बिजली उपकरणों का कम इस्तेमाल करते हैं, ताकि बिजली के बिल को कम रखा जा सके।

 

अगर चिलचिलाती गर्मी में आपको भी बिल टेंशन सता रही है तो परेशान मत होइए। हम आपको यहां ऐसे 20 उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बिजली का बिल कम कर सकते हैं।

1. एसी का तापमान कम रखें

एसी जरुर चलाएं लेकिन उसका तापमान हमेशा 24-26 डिग्री ही रखें। ऐसे में हवा भी अच्छी आती है और बिजली का बिल भी कम आता है।

2. पंखे और एसी साथ में चलाएं

एसी के साथ में हमेशा पंखा चलाए। इससे एसी की ठंडी हवा चारों ओर फैलती है, जिससे कमरा लंबे समय तक ठंडा रहता है।

3. कमरे को धूप से बचाएं

दिन की धूप बहुत तेज होती है जो सीधे कमरों को गर्म करती है। ऐसे में घरों में पर्दे, ब्लाइंड्स या सन-फिल्म का उपयोग करें। इससे कमरे में आने वाली धूप कम हो जाती है, जिससे एसी या कूलर का उपयोग भी कम हो जाता है।

4. LED बल्ब का उपयोग करें

LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और कम गर्मी पैदा करते हैं। पुराने CFL या बल्ब बदलकर LED लगाने से अच्छी बचत हो सकती है। 

5. उपयोग न होने पर उपकरण बंद करें

टीवी, कंप्यूटर, चार्जर आदि को केवल स्टैंडबाय मोड में न छोड़ें। हमेशा स्विच से पूरी तरह बंद करें।

6. एसी और कूलर की नियमित सफाई करें

एसी के फिल्टर गंदे होने पर बिजली की खपत बढ़ जाती है और कूलर की घास और पानी की व्यवस्था भी साफ रखें।

7. फ्रिज का सही उपयोग करें

फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें और गर्म भोजन सीधे फ्रिज में न रखें। फ्रिज और दीवार के बीच थोड़ी जगह रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।

8. कपड़े एक साथ धोएं 

वॉशिंग मशीन को भरकर चलाएं। इससे मशीन कम बार चलानी पड़ेगी, जिससे बिजली बिल भी कम आएगा।

9. प्राकृतिक हवा का उपयोग करें

सुबह और शाम खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें क्योंकि उस समय हवा ठंडी होती है। मौसम अनुकूल होने पर AC की जगह पंखे का उपयोग करें।

10. 5-Star उपकरण चुनें

नए AC, फ्रिज या अन्य उपकरण खरीदते समय 5-Star रेटिंग वाले मॉडल चुनें। वे लंबे समय में बिजली की अच्छी बचत करते हैं।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें