logo

ट्रेंडिंग:

क्या है ब्लू आधार कार्ड? कैसे करें इसके लिए अप्लाई

भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बनवाया जाता है। यह एक विशेष पहचान पत्र है जिसे बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है।

What is blue Aadhaar card and why is it important

ब्लू आधार कार्ड बनवाना क्यों है जरूरी? Image Credit: Common license

देश के सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश में दो तरह के आधार कार्ड होते हैं। हालांकि, दोनों का रंग एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। आपके पास जो आधार कार्ड होगा उसका रंग सफेद होगा। वहीं, एक और आधार कार्ड होता है जो नीले रंग का होता है। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अब तक नीले आधार कार्ड के बारें में जानकारी नहीं होगी और शायद आपने इस तरह का आधार कार्ड देखा भी नहीं होगा।

 

क्या होता है नीला आधार कार्ड, क्यों होती है इसकी जरुरत और किसके लिए बनाया जाता है नीला आधार कार्ड?

 

5 साल के छोटे बच्चों के लिए नीले आधार कार्ड बनाए जाते हैं। यह सामान्य आधार कार्ड से बिल्कुल अलग होता है। यूआईडीएआई की ओर से जब बच्चों के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है तो उसका रंग नीला होता है। ऐसे आधार कार्ड को बाल आधार भी कहा जाता है। बच्चे के जन्म के समय बर्थ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट और माता-पिता के आधार कार्ड के जरिए इस बाल आधार कार्ड को तैयार किया जाता हैं।  

 

12 अंकों वाला बाल आधार कार्ड 5 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया जाता है। यह केवल 5 साल तक के लिए वैलिड होता है। इसके बाद इस आधार कार्ड को अपेडट करना पड़ता है। इस नीले रंग के आधार कार्ड की वैलिडिटी 5 साल के बाद खत्म हो जाती है।

 

कैसे बनता है ब्लू आधार कार्ड?

नीले रंग का आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनया जाता है। इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए बायोमैट्रिक जानकारी की जरुरत नहीं पड़ती है। इसके लिए आपको केवल अपने माता-पिता के आधार कार्ड की जरुरत होती है। इसमें केवल बच्चे की एक फोटो क्लिक की जाती है।

 

ऑनलाइन अप्लाई करने का सरल तरीका

अगर आप ऑनलाइन ब्लू बाल आधार कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। आधार रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चे की जरूरी जानकारी के साथ-साथ माता-पिता को अपना नंबर डालना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के साथ ही एनरोलमेंट सेंटर बुक करना होगा। यहां पर जरूरी डॉक्यूमेट्स जैसे की माता-पिता का आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट की जांच होगी। महज 60 दिनों के अदंर बाल आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

 

5 साल के बाद कैसें करें बाल आधार कार्ड अपडेट?

बच्चे के 5 साल के होने के बाद आपको उसके ब्लू आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। इसके लिए आप UIADAI की वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर बुक अपॉइटमेंट का ऑप्शन को चुनना होगा। यहां लोकेशन की डिटेल और जानकारी वैरिफाई करने के बाद आपको ओरिजनल डॉक्यमेंट्स के साथ बच्चे को लेकर सेंटर पर जाना होगा। यहां पर आर वेरिफिकेशन के बाद बच्चे का नया आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap