लॉक स्क्रीन पर दिखने वाले Glance Wallpaper को कई लोग पसंद करते हैं लेकिन कई लोगों को यह वॉलपेपर बिल्कुल पसंद नहीं आते। उन्हें अपनी पंसद का वॉलपेपर पसंद आता है, जिससे उन्हें अलग-अलग तरह के वॉलपेपर पसंद नहीं आता। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस वॉलपेपर को हटाया जा सकता है। इस वॉलपेपर को बड़ी आसानी से हटाया जा सकता है। चाहे जिस भी कंपनी का फोन हो कुछ आसान स्टेपस को फॉलो करके आप यह वॉलपेपर हटा सकते हैं।
Glance Wallpaper को हटाना कैसे है उससे पहले यह समझना जरूरी है कि यह होता क्या है। Glance Wallpaper स्मार्टफोन का एक फीचर है। Glance हमेशा आपके मोबाईल की लॉक स्क्रीन पर अलग-अलग तस्वीरें दिखाती है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, फूड, राजनीति, स्पोर्ट्स, बिजनेस, टूरिज्म से जुड़े फोटो और टेक्सट दिखाता है। यह कोई ऐप नहीं है बल्कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पर आधारित एक फीचर है जो आपकी पसंद के अनुसार फोटो दिखाता है।
यह भी पढ़ें-- घर बैठे पासपोर्ट के लिए कैसे करें अप्लाई? एक-एक बात जानिए
कैसे हटाएं Glance Wallpaper?
कई लोगों को Glance Wallpaper बिल्कुल पसंद नहीं आता। वे इसे हटाना चाहते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती जिस कारण वे इसे नहीं हटा पाते। हालांकि, इस वॉलपेपर को आसानी से हटाया जा सकता है। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे आप आसानी से हटा सकते हैं।

- सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग (Settings) में जाना होगा, इसके बाद लॉक स्क्रीन ऑप्शन पर कल्कि करें
- इसके बाद आपको Glance Wallpaper का ऑप्शन दिख जाएगा
- Glance Wallpaper के साथ टर्न ऑन लिखा होगा, इस पर क्लिक करे आप इसे टर्न ऑफ यानी बंद कर सकते हैं
- अब आपको अपना फोन लॉक कर लेना है
- इसके बाद आपको Glance Wallpaper नहीं दिखाई देगा
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Glance Wallpaper को बंद कर सकते हैं। हर कंपनी का फोन अलग-अलग होता है और इसके फीचर भी अलग होते हैं। ऐसे में आपको यह वॉलपेपर सेटिंग खोजने में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आप सेटिंग्स में जाकर इसको डिसेबल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खराब क्रेडिट स्कोर सही कैसे करें? एक्सपर्ट से जानिए
Glance Wallpaper के फायदे
Glance Wallpaper लॉक स्क्रीन पर एक डायनामिक कैनवास है। यह आपको हेडलाइन, गेम्स, शॉपिंग, स्पोर्ट्स अपडेट्स और स्थानीय भाषाओं में जानकारी देता रहता है। यह हर स्मार्टफोन यूजर की पंसद के हिसाब से उसे वॉलपेपर दिखाता है। इसमें आप बिना कोई ऐप डाउनलोड किए गेम खेल सकते हैं इसके साथ ही आप शॉपिंग भी कर सकते हैं और लेटेस्ट न्यूज अपडेट भी आप वॉलपेपर पर ही पढ़ सकते हैं।