logo

ट्रेंडिंग:

अमूल के पैकेट पर दिखने वाली लड़की शशि थरूर की बहन है? सच जान लीजिए

अमूल के दूध और मक्खन समेत सभी प्रोडक्ट्स पर दिखने वाली लाल फ्रॉक वाली लड़की क्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बहन है? वायरल दावे की सच्चाई जान लीजिए।

amul girl

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Amul)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमूल के प्रोडक्ट्स पर लाल डॉट वाली फ्रॉक पहने और नीले बालों वाली दिखने वाली लड़की एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हुआ यह कि हाल ही में एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो ने दावा किया कि अमूल गर्ल का किरदार कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बहन शोभा थरूर श्रीनिवासन की बचपन की तस्वीर से प्रेरित था।

 

यह सब तब शुरू हुआ जब मार्केटिंग कंसल्टेंट संजय अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि अमूल के प्रोडक्ट्स पर दिखने वाली यह मस्कट शशि थरूर की बहन शोभा से प्रेरित है। सके बाद शोभा थरूर ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि वही पहली अमूल बेबी थीं। हालांकि, अमूल ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

संजय अरोड़ा ने क्या किया दावा?

मार्केटिंग सलाहकार डॉ. संजय अरोड़ा ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि अमूल गर्ल का चेहरा शोभा थरूर से प्रेरित था, जो शशि थरूर की छोटी बहन हैं।

 

 

उन्होंने अपने वीडियो में दावा किया कि 1996 में जब शोभा 10 महीने की थीं, तब अमूल के लिए उनका फोटोशूट भी हुआ था। उन्होंने कहा कि अमूल गर्ल एक मस्कट से कहीं बढ़कर है, वह भारत की सबसे चुलबुली कहानीकार है।

 

यह भी पढ़ें-- आरोप और SIT का गठन; अनंत अंबानी के वंतारा की जांच क्यों होगी?

शोभा थरूर ने क्या कहा?

संजय अरोड़ा के वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर शोभा थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वही पहली अमूल बेबी थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अमूल गर्ल उनकी तस्वीर से प्रेरित थी या नहीं?

 

 

शोभा थरूर ने X पर पोस्ट कर लिखा, 'मुझे कई लोगों ने यह प्यारी रील भेजी, जिसमें पूछा गया कि क्या मैंने अमूल की नीली बालों वाली मस्कट को प्रेरित किया। हां, मैं पहली अमूल बेबी थी। श्याम बेनेगल ने मेरी तस्वीरें खींची थीं। मेरी बहन स्मिता थरूर दूसरे कैंपेन में थीं लेकिन हमें नहीं पता कि क्या हमने इसे प्रेरित किया।'

 

यह भी पढ़ें-- सुप्रीम कोर्ट ने बदला फैसला, नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे आवारा कुत्ते

इसमें कितनी सच्चाई?

संजय अरोड़ा के दावों को अमूल ने खारिज कर दिया है। अमूल ने साफ किया कि लाल फ्रॉक और नीले बालों वाली अमूल गर्ल शोभा थरूर की तस्वीर से प्रेरित नहीं है।

 

अमूल ने कहा, 'अमूल गर्ल शोभा थरूर से प्रभावित नहीं है। इसे सिल्वेस्टर दाकुन्हा और इलस्ट्रेटर यूस्टेस फर्नांडिस ने बनाया है।'

 

अमूल के पैकेट पर जो लड़की दिखती है, उसे 1966 में बनाया गया था। तब अमूल को लॉन्च हुए 10 साल पूरे हो गए थे। इसके साथ अमूल ने 'Utterly Butterly Delicious' का स्लोगन दिया था।

Related Topic:#Shashi Tharoor

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap