logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 रुपये के भाव में कबाड़ में बेच डाली सरकारी स्कूल की 13 हजार किताबें

बहराइच में सरकारी स्कूल की 13 हजार नई किताबें कबाड़ में बेचे जाने का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और कई लोग जेल भेजे गए हैं।

Student's Books, Photo Credit: Social Media

बच्चों कि किताबें, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर आई है। यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मुफ्त में बांटने के लिए आई हजारों नई किताबों को रद्दी के भाव कबाड़ में बेच दिया गया। जिस समय यह किताबें बच्चों के बैग में होनी चाहिए थी, उस समय विभाग के ही कुछ लालची लोगों ने इन्हें कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा दिया। पुलिस ने जब कबाड़ी के यहां छापा मारा, तो  वहां से करीब 13 हजार नई किताबें बरामद हुई हैं।

 

इस पूरे मामले में सबसे शर्मनाक बात यह है कि इन कीमती किताबों को सिर्फ 4 रुपये किलो के हिसाब से कबाड़ी को बेच दिया था। इन किताबों को बहराइच से बाहर उत्तराखंड भेजने की पूरी तैयारी थी। किताबों से भरा एक पूरा ट्रक लखीमपुर खीरी तक पहुंच भी गया था लेकिन पुलिस को इसकी खबर लग गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और उस ट्रक को रास्ते से ही पकड़ लिया। 

 

यह भी पढ़ें: चलता ट्रक रेलिंग से टकराकर पलटा, लगी आग; 4 की मौत 17 घायल, 50 गाड़ियां जलीं

 

दफ्तर के चपरासी से लेकर अफसरों पर हुई बड़ी कार्रवाई

इस धांधली को पकड़ने के बाद प्रशासन ने बहुत सख्त कदम उठाए हैं। इस मामले में शिक्षा विभाग (BSA ऑफिस) के चपरासी आलोक मिश्रा के साथ-साथ कबाड़ी दिलशाद, शुभांकर और अर्जुन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। विभाग ने इस धोखेबाजी को देखते हुए कर्मचारी आशुतोष सिंह, दीपक कुमार और अतुल सिंह को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है।

 

यह भी पढ़ें: बहस हुई और पत्नी के सिर पर दे मारा पत्थर, बेंगलुरु में शक के चलते कर दी हत्या

 

इसके अलावा, ब्लॉक ऑफिसर डॉली मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर वीरेश वर्मा के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी गई है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें