logo

ट्रेंडिंग:

बच्ची के मुंह से निकलते थे जिंदा कीड़े, डॉक्टर भी बीमारी पर हैरान

चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 8 साल की लड़की की बीमारी सुन डॉक्टर भी परेशान हो गए। क्या है यह मामला, आइए जानते हैं।

Chinese girl

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: GROK

चीन के जियांग्सू प्रांत के यांगझोऊ शहर से चिंताजनक मामला सामने आया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यांगझोऊ शहर की एक 8 साल की बच्ची लगभग एक महीने तक जिंदा कीड़ों की उल्टी करती रही। लड़की की यह हालत देखकर डॉक्टर और उसका परिवार दोनों ही हैरान थे और जब हकीकत सामने आई तो उनके होश उड़ गए। लंबे समय तक परेशान रहने के बाद बीमारी का पता लगा और लड़की का इलाज किया गया।

 

बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची बार-बार उल्टी कर रही थी। उसके पिता ने बताया कि हर बार मुट्ठी भर लंबे कीड़े उल्टी में निकलते थे। उनके परिवार में किसी और को इस प्रकार की कोई समस्या नहीं थी और ना ही कभी परिवार में किसी के साथ ऐसा हुआ था। डॉक्टरों के पास बार-बार जाने के बाद भी यह पता नहीं चल सका कि लड़की के साथ ऐसा क्यों हो रहा था। इसके बाद लड़की का परिवार चिंता में आ गया।

 

यह भी पढ़ें-- 'कश्मीर में आतंकवाद नहीं, जायज संघर्ष है', असीम मुनीर ने फिर उगला जहर

मक्खी से फैली बीमारी?

लंबे समय तक जब बीमारी का पता नहीं चल पाया तो परिवार जियांगसू में सूचो विश्वविद्यालय के बच्चों के अस्पताल में अपनी बच्ची को इलाज के लिए ले गया। जब डॉक्टरों ने कीड़े का नमूना लेकर गए तो जांच में कर्मचारियों ने कीड़े की पहचान कर ली। यह नाली की मक्खी का लार्वा था और इसे मोथ फ्लाई के नाम से जाना जाता है। यह कीड़े अक्सर नम, अंधेरे स्थानों जैसे कि घरों की नालियों, बाथरूम और रसोई में पाए जाते हैं। चीन के दक्षिणी क्षेत्रों में उमस भरे गर्मियों के महीनों के दौरान इनकी संख्या और भी ज्यादा हो जाती है।

पानी के जरिए शरीर में जाते हैं कीड़े

जब कीड़े की पहचान हो गई तो बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि ऐसे रोएंदार कीड़े उनके घर की नाली में थे लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कीड़े स्वास्थय के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कीड़े  दूषित पानी के संपर्क में आने से लड़की के शरीर में प्रवेश कर गए। उन्होंने कहा, 'जब बच्ची अपने दांत ब्रश करती है या शौचालय को फ्लश करती है, तो कीड़े पानी के छींटों के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।' हालांकि यह लार्वा खून के जरिए बीमारी नहीं फैलाते हैं लेकिन शरीर में उनका होना भी गंभीर संकट पैदा कर सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: शेख हसीना दोषी, 6 महीने की जेल, इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल का फैसला

डॉक्टरों ने लोगों को चेताया


इस घटना के सामने आने के बाद डॉक्टरों ने लोगों को चेतावनी भी जारी कर दी है। डॉक्टरों ने लोगों को नाली की मक्खियों को नंगे हाथों से न कुचलने का कहा है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर लोग ऐसा करते हैं तो मक्खियों का लार्वा उनके शरीर में जा सकता है जिससे उन्हें गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मक्खियों के शरीर से जो बैक्टीरिया हो सकते हैं और वह आंखों या मुंह के संपर्क के जरिए मानव के शरीर में ट्रांसफर हो सकते हैं। डॉक्टरों ने नालियों को साफ रखने की भी सलाह दी है। 

 

इस मामले के सामने आने के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि लोग मक्खियों को मारने के बजाए नालियों को साफ करने पर ज्यादा ध्यान दें। लोगों को नालियों में नमक और बेकिंग सोडा के साथ उबलता पानी डालकर लार्वा को खत्म करने की सलाह दी गई है। लंबे समय तक यह कीड़े जिंदा ना रह सकें इसके लिए रसोई और बाथरूम के साथ-साथ पूरे घर को साफ और सूखा रखने की सलाह दी गई है क्योंकि यह लार्वा नमी वाली जगहों पर ज्यादा फैलता है। अगर साफ और सूखा वातावरण रहेगा तो मक्खियां प्रजनन नहीं कर पाएंगी जिससे इस तरीके के कीड़ों को रोका जा सकता है। 

Related Topic:#Viral News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap