logo

ट्रेंडिंग:

पुलिस देखते ही पॉटी कर देता था चोर, पकड़ने की जगह भाग जाते थे सिपाही

पुलिस से बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते लेकिन जो इस शख्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पॉटी को ही हथियार बना लिया। कैसे, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा।

Delhi Police

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दीपक। (Photo Credit: Delhi Police)

चोरों के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन गिरफ्तारी के बचने का ऐसा किस्सा यकीन है कि पहली बार सुन रहे होंगे। दिल्ली में एक चोर ने गिरफ्तारी से बचने की ऐसी निंजा तकनीक निकाली थी कि पुलिस की गिरफ्तारी से वह बार-बार बच जाता था। पुलिस उसे पकड़ना तो दूर, उसके पास से भी भाग जाती थी। इस शख्स ने ऐसी तरकीब निकाली थी कि सिपाहियों इसकी गिरफ्तारी से 'तौबा-तौबा' कर लेते।

दिल्ली के सदर बाजार थाने के लिए एक चोर सिरदर्द बना हुआ था। जब भी पुलिस उसे पकड़ने जाती, चोर अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता। वह ऐसी घिनौनी हरकत सिर्फ गिरफ्तारी से बचने के लिए करता। वह पैंट में पेशाब कर देता, जिसकी वजह से पुलिस खुद ही नाक बंद करके पीछे हट जाती थी।

पुलिस के सामने करता था पॉटी, फिर होता था फरार
चोर इस ट्रिक में इतना माहिर था कि वह इसके इस्तेमाल से हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता। कई बार कोर्ट में भी शख्स ने यह तरकीब अपनाई थी। इस चोर का नाम दीपक है। वह चाकू का डर दिखाकर लोगों को कथित तौर पर लूटता भी है। जब उसने पुलिस के सामने अपने आपराधों की लिस्ट बताई तो पुलिस भी सकते में गई। 

यह भी पढ़ें: 24% ही क्यों? वह फॉर्मूला जिससे 1 से 1.24 लाख हुई सांसदों की सैलरी

चाकूबाज भी है चोर
दीपक नाम का यह शख्स अपने साथ हमेशा चाकू रखता है। उसे लगता है कि जब तक चाकू है, उसकी किस्मत उसके साथ है। 

गिरफ्तारी पर PC करके हंस पड़े DCP
नॉर्थ डीसीपी राजा बांठिया ने चोर की निंजा तकनीक पर बात की। उन्होंने हंसते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कुख्यात बदमाश दीपक के नाम पर 6 से ज्यादा केस केस हैं. यह कई बार इसी तरह से भाग चुका है। जैसे ही पुलिस उसे पकड़ती, वह अपना गंदगी प्लान एक्टिवेट कर लेता। उसके बास जो हालत होती, वह पुलिस ही जानती है।' 

यह भी पढ़ें: 24% ही क्यों? वह फॉर्मूला जिससे 1 से 1.24 लाख हुई सांसदों की सैलरी

पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा चोर?
चोर ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फिर वही तकनीक अपनाई। पुलिस के सामने उसने फिर पॉटी कर दी। बदबू तो आई लेकिन पुलिस भी पहले से तैयार थी। पुलिस पहले से ही मास्क और दस्ताने पहनकर आई थी। पुलिस ने बदबू सहकर भी उसे गिरफ्तार कर लिया। अब यह बदमाश सलाखों के पीछे है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap