logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या रेबीज में इंसान कुत्ते जैसा भौंकता है? वायरल वीडियो पर डॉक्टर ने बताया सच

मिर्जापुर के एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुत्ते की तरह भौंक रहा है। अब, AIIMS से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि क्या रेबीज में इंसान कुत्ते जैसा भौंकता हैं या नहीं।

Do people with rabies bark like dogs

वायरल वीडियो में कुत्ते की तरह भौंकने वाला लड़का। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक किशोर का कुत्ते की तरह भौंकने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के का अजीब व्यवहार देखकर कई लोगों ने इसे रेबीज से जोड़ दिया। दावा किया जा रहा है कि कुछ महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद उसमें ये लक्षण दिखाई देने लगे। इस घटना ने लोगों के बीच डर और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि, इस पूरे मामले पर विशेषज्ञों ने अलग राय दी है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल चावला ने इस वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि रेबीज होने पर इंसान कुत्ते की तरह भौंकने नहीं लगता। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसी जानकारियों पर विश्वास न करें और मेडिकल तथ्यों को समझें।

 

डॉ. चावला के अनुसार, रेबीज एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो दिमाग के ब्रेनस्टेम को प्रभावित करती है। इस बीमारी में गले की मांसपेशियों में तेज ऐंठन होती है, जिससे मरीज के लिए पानी पीना बेहद कठिन और दर्दनाक हो जाता है। यही कारण है कि इसे 'हाइड्रोफोबिया' यानी पानी से डर भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी मरीज के गले से असामान्य आवाजें निकल सकती हैं लेकिन वे कुत्ते के भौंकने जैसी नहीं होतीं। इसलिए वायरल वीडियो में दिख रहा व्यवहार रेबीज से जुड़ा होना संभव नहीं लगता।

 

यह भी पढ़ें: 'मुंह काला करके, गधे पर बैठाकर...', समय रैना पर क्यों भड़क गए 'शक्तिमान'?

मानसिक कारण हो सकती है वजह

डॉक्टरों के मुताबिक, यह मामला किसी फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर या मानसिक तनाव से जुड़ा हो सकता है। पहले इसे हिस्टीरिया के नाम से जाना जाता था। विशेषज्ञों का मानना है कि कुत्ते के काटने के डर या मानसिक दबाव के कारण इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सही इलाज के लिए न्यूरोलॉजिकल और मानसिक जांच बेहद जरूरी होती है, ताकि असली कारण का पता लगाया जा सके।

अंधविश्वास पड़ा भारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मिर्जापुर के 17 वर्षीय किशोर की है, जिसे करीब चार महीने पहले कुत्ते ने काटा था। वीडियो वायरल होने के बाद परिजन उसे पहले एक पुजारी के पास ले गए, क्योंकि उन्हें लगा कि उस पर काला जादू किया गया है। बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेबीज की आशंका जताते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि किशोर ने एंटी-रेबीज वैक्सीन के दो डोज लिए थे लेकिन तीसरा डोज नहीं लिया, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया। हालांकि, खबरगांव इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें