logo

ट्रेंडिंग:

जूता चुराई में सालियों को दिए 5000, पहले भिखारी कहा फिर दूल्हे को पीटा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जूता चुराई की रश्म को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे के परिवार को घर में बंद करके पीटा है। पढ़ें पूरा मामला क्या है।

Representational Picture

सांकेतिक तस्वीर; Photo Credit: FreePik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और बारातियों को जमकर पीटा है। बारात में जूता चुराई की रस्म में दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से पैसे मांगे तो दूल्हे ने मुंहमांगी रकम देने से इनकार कर दिया। मुंहमांगा पैसा न मिलने पर दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ-साथ बारात में आए लोगों को बुरी तरीके से पीटा। दूल्हा उत्तराखंड के चकरौता का रहने वाला है। दूल्हे का नाम साबिर है। उसकी शादी बिजनौर में रहने वाले खुर्शीद अहमद की बेटी के साथ तय हुई थी। 

शनिवार को बारात देहरादून से बिजनौर के गढ़मलपुर, खुर्शीद के घर पहुंची थी। शादी के बाद रस्में शुरू हुईं। रस्मों के क्रम में जूता चुराई की रस्म भी आई। जूता चुराई की रस्म में सालियों ने नये नवेले जीजा का जूता चुराया और जूता देने के बदले 50 हजार की मांग की। जब 50 हजार न देकर दूल्हे ने सिर्फ 5 हजार दिए तो इतने में भीड़ में खड़ी दुल्हन के परिवार की औरतों ने दूल्हे को भिखारी बोल दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

 

यह भी पढ़ें- रामनवमी पर देशभर में निकलीं शोभा यात्रा, बंगाल पर रही सबकी नजर

बारातियों ने लगाए आरोप

बारातियों का कहना है कि बहस करते-करते दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे के घर वालों से मारपीट की। उसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि पहले झगड़े की शुरुआत दुल्हन पक्ष वालों ने की थी। उसके बाद लड़के पक्ष के लोगों को कमरे में बंद कर दिया, जिससे वे भाग न सकें।

 

यह भी पढ़ें- 'कुछ लोग बेवजह रोते हैं...,' तमिलनाडु में CM स्टालिन पर PM मोदी का तंज

सालियों ने मांगा पैसा, नहीं मिला तो दूल्हा पिटा

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन पक्ष का कहना है कि सालियों के पैसे मांगने पर दूल्हे के परिवार वालों ने कहा, 'आप लोगों ने हमें दहेज में क्या दिया है, जो गहने दिए भी हैं वह पहनते ही टूट जाएंगे।' इस बात के जवाब में दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा, 'मेरी लड़की से प्यार करते हो या सोने के गहनों से।' दूल्हे के परिवार ने कहा, 'हम पैसों से प्यार करते हैं।' 

 

पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन बातों के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के घर वालों को धमकी देना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष की तकरार इतनी बढ़ गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झगड़े की  जानकारी यूपी डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर झगड़े को शांत कराया। बाराती और लड़की के परिवार के लोग बिजनौर के नजीबाबाद थाना पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पूरा मामला जाना। 

दुल्हन के भाई ने लगाए आरोप

दुल्हन के भाई ने कहा कि जब जूता चुराई के बाद 50 हजार की डिमांड की गई, तो पहले दूल्हे ने 500 रुपये दिए। वहीं, बाद में 5000 और दिए। इसके बाद दूल्हे के भाई ने सारा सोने का सामान हम लोगों के ऊपर फेंक दिया। इस पर दुल्हन के भाई ने कहा कि इसका मतलब आप लोगों को सोने से प्यार है, बहन से नहीं। इसी बात पर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद दूल्हे के भाई ने बोला कि कल आओ कल बताएंगे तुम्हें। इन सारी बातों के डर से दुल्हन का भाई अपनी बहन को दूल्हे के घर भेजने के लिए राजी नहीं हो रहा था। हालांकि, अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap