logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टॉय को मां की तरह चिपका के घूमता है ये बंदर, जापान का नन्हा ‘पंच’ बना स्टार

टोक्यो शहर में मां द्वारा छोड़े गए छह महीने के मकाक ‘पंच’ ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

Punch Monkey japan tokyo

पंच बन्दर । Photo Credit : X/Volcaholic

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के इचिकावा सिटी जू में छह महीने का एक नन्हा मकाक बंदर ‘पंच’ इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मां ने उसे अपने से अलग कर दिया। अब उसकी जिंदगी में मां की जगह एक मुलायम ऑरंगुटान खिलौना है। अब वह उसी को गले लगाकर सोता है, उसी के साथ खेलता है और नए माहौल में खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंच को अपने प्लश नाम के खिलौने से चिपके देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।  जूकीपर्स द्वारा हाथ से पाले गए इस नन्हे बंदर की मासूम हरकतों ने दुनियाभर के यूजर्स को भावुक कर दिया है और इस बात पर भी बहस छेड़ दी है कि पशुओं में भी किस हद तक भावनाएं प्रबल होती हैं। 

मां के बाद जूकीपर्स ने संभाला

जापान के टोक्यो में पंच का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था लेकिन जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे खुद पालना शुरू किया और उसके डेवलेपमेंट पर करीबी निगरानी रखी। धीरे-धीरे उसे अन्य मकाक बंदरों के समूह से भी परिचित कराया जा रहा है। छोटे बंदर आमतौर पर जन्म से ही अपनी मां से चिपके रहते हैं। ऐसे में देखभाल करने वालों ने उसकी चिंता कम करने के लिए उसे कंबल और मुलायम खिलौने दिए। पंच ने एक प्लश ऑरंगुटान खिलौना चुन लिया, जिसे वह हर समय अपने साथ रखता है।

वायरल हुआ 'पंच' बन्दर 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल क्लिप्स में पंच को खिलौने को गले लगाकर सोते हुए देखा जा सकता है। एक पोस्ट में दावा किया गया कि जब दूसरे युवा बंदर उसे डांटते हैं, तो वह उसी खिलौने को ढाल की तरह इस्तेमाल करता है। जनवरी के मध्य में पंच को सफलतापूर्वक अन्य मकाक बंदरों के समूह में शामिल किया गया। हालांकि वह अब उनके साथ घुलने-मिलने लगा है, लेकिन अभी भी अपने मुलायम साथी के करीब ही रहता है।

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर रिएक्शन सामने आई हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘दिल छू लेने वाली कहानी’ बताया, जबकि कुछ ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि सामाजिक बंधन हर प्रजाति के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं। प्राइमेट समूहों में मां द्वारा शिशु को छोड़ने की घटनाएं कई कारणों से हो सकती हैं जैसे अनुभव की कमी, सामाजिक दबाव या प्रभुत्वशाली बंदरों से खतरा। फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन पंच के सुरक्षित सामाजिक अनुकूलन के लिए प्रयास जारी रखे हुए है।


और पढ़ें