logo

मूड

ट्रेंडिंग:

₹28 अरब, एक गलती से वकील बना 'मिनटों का अरबपति'; फिर बदली किस्मत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक वकील के शेयर की कीमत करोड़ों में दिखाई देने लगी, जिससे उसके अकाउंट में करीब 28 अरब रुपये हो गए। बाद में खुलासा हुआ कि यह सिर्फ एक टेक्निकल गड़बड़ी थी।

Billionaire

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह रातों-रात अरबपति बन गया। यह घटना धार जिले के धामनोद कस्बे के जाने-माने नोटरी वकील और प्राइवेट स्कूल के संचालक विनोद डोंगले के साथ हुई। उनके डिमैट अकाउंट में अचानक अरबों रुपये दिखाई देने लगे। विनोद डोंगले ने जब अपने डिमैट अकाउंट में इतना पैसा देखा तो वह हैरान रह गए लेकिन जब जांच हुई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 

 

विनोद डोंगले के पास हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर थे। जब विनोद डोंगले ने अपने डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया तो उनके शेयर की कीमत प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए दिखाई दी। इस हिसाब से वह अरबपति बन चुके थे। इस तरह शेयर की कुल वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए दिख रही थी। इतनी बड़ी रकम अपने अकाउंट में देखकर विनोद हैरान रह गए। उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी बदल गई है। 

जानिए क्या है सच्चाई

विनोद डोंगले ने जब अपने डिमैट अकाउंट में अरबों रुपये देखे तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह इतनी रकम देख कर हैरान रह गए थे और उन्हें लग रहा था कि उनकी किस्मत ने करवट ले ली है। वह अपने शेयरों की वैल्यू को लेकर खुश थे लेकिन कुछ ही देर में सच्चाई सामने आ गई। कुछ ही देर में शेयर की वैल्यू अपने असली प्राइज पर आ गई। यह सब शेयर की वैल्यू में हुए परिवर्तन के कारण नहीं हुआ बल्कि एक टेक्निकल गड़बड़ी के कारण हुआ था। टेक्निकल गड़बड़ी ठीक होने के तुरंत बाद शेयर की असली कीमत दिखाई देने लगी। 

क्या बोले विनोद डोंगले?

इस घटना को विनोद डोंगले अब हंसते हुए बताते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा जैसे मेरी किस्मत रातों-रात बदल गई हो। ऐसा लग रहा था जैसे दुनिया की हर लॉटरी जीत ली हो।' उन्होंने कहा कि मेरे शेयर की कीमत 2817 करोड़ रुपये देखना भी एक सपना था। उन्होंने कहा, 'भले कुछ मिनटों के लिए ही सही लेकिन मैं अरबपति बन गया।'

क्या बोले लोग?

यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि विनोद डोंगले अरबपति बन गए चाहे कुछ ही मिनटों के लिए सही। इस घटना से पूरे इलाके के लोग हैरान हो गए थे। सोशल मीडिया पर भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि विनोद का सपना पूरा हो गया। कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि विनोद अब अपने बच्चों को बता सकता है कि एक समय वह भी अरबपति थे। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें